Breaking News

भाजपा मे शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर आत्मीय स्वागत

रतलाम

10/Apr/2024

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से समक्ष रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल व अन्य कांग्रेस नेताओं का भाजपा की सदस्यता लेने पर स्वागत किया गया । उज्जैन के संभागीय कार्यालय मे भाजपा शामिल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। यहां जिला पदाधिकारी एवं रतलाम ग्रामीण विधानसभा के पदाधिकारियों ने विधायक मथुरालाल डामर के नेतृत्व मे उनका आत्मीय स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल के साथ उज्जैन मे बुधवार को रतलाम ग्रामीण से जुड़े कांग्रेस आई.टी.सेल के प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार, अलीराजपुर के वरिष्ठ  नेता सुरपालसिह अजनार, जोबट के रघुनन्दन शर्मा एवं चन्द्रशेखर आजाद नगर के आनंद भाई पाल ने भी भाजपा सदस्यता ग्रहण की। रतलाम स्थित भाजपा कार्यालय मे कैलाश पटेल एवं रतलाम ग्रामीण से जूडे शुभम पाटीदार का स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, लोकसभा संयोजक किशोर शाह, चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य प्रवीण सोनी, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश  नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी नीलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णा कुमार सोनी, ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार बारिया, राकेश  पाटीदार, दिनेश  धाकड़, राजेन्द्र जाट युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य राकेश  पाटीदार, प्रकोष्ट पदाधिकारी श्रीकांत डोसी, करन वशिष्ठ,  पूर्व नामली मंडल अध्यक्ष मदन परमार आदि मोजूद रहे।

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …