Breaking News

क्रिकेट मैचों मे रुपयों का दाव लगाकर ऑनलाइन सट्टा करने वालो पर चौकी हाट रोड पुलिस की कार्यवाही

रतलाम 

10/Oct./2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा जूँआ, सट्टा एवं अवैध कार्यों पर पुर्णत प्रतिबंध लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया एवं चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबीर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही की गई जिसमे दिनांक 09.10.2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम युवराज सिंह पिता संदीप सिंह चौहान निवासी सर्वोदय नगर रतलाम क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी युवराज को ऑनलाइन Bmwexch.com पर आईडी के माध्यम से सट्टा चलाते हुए पकड़ा। जिससे आईडी के बारे पूछताछ करने पर बताया कि ऑनलाइन सट्टा लगाने के लिए आईडी प्रशांत दुबे पिता सुरेश दुबे निवासी शास्त्री नगर रतलाम द्वारा दी गई थी। चौकी हाट रोड थाना डीडी नगर पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी युवराज का मोबाइल जब्त किया है। आरोपी युवराज का मोबाइल चेक करने पर उसमे सट्टा का 70,770 रुपए का हिसाब मिला है, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा सट्टा अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, चौकी प्रभारी हाट रोड अनुराग यादव

Check Also

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 145 हितग्राहियों को 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की मिली सहायता, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने जाना IIT इंदौर की हाइटेक लैब का राज,

🔊 Listen to this रतलाम जिला वास्तुशिल्प हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण …