Breaking News

महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीयन शाखा का किया आकस्मिक निरीक्षण जन्म प्रमाण-पत्र के 250 प्रकरण लंबित होने पर की नाराजगी व्यक्त

रतलाम

11/Dec/2024

नगर निगम विकास शाखा स्थित जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा का महापौर प्रहलाद पटेल ने आकस्मिक निरीक्षण कर जन्म, मृत्यु व विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्रों की जानकारी लिये जाने पर जन्म प्रमाण-पत्र के 250 से अधिक प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया कि कार्य समय पर पूर्ण करें जिससे नागरिकों को अनावश्यक चक्कर ना लगाना पड़े। जन्म प्रमाण-पत्र देरी से मिलने की शिकायतों पर महापौर प्रहलाद पटेल ने जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा का निरीक्षण कर प्रमाण-पत्रों की जानकारी संबंधित कर्मचारी संदीप गौसर से लेने पर बताया कि 250 प्रकरण लंबित है। महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्देशित किया कि 250 प्रकरण लंबित होना आपकी कार्य के प्रति लापरवाही दर्शित करता है कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्य में गति लाये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा में एक अतिरिक्त कर्मचारी पदस्थ किया। 

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …