Breaking News

सैलाना मंडल के भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान बैठक हुई संपन्न

सैलाना मंडल के भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान बैठक हुई संपन्न

रतलाम

11/Oct/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर के ओशिन परिसर में सैलाना मंडल के भाजपा की विशेष सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई है। बैठक में सदस्यता अभियान के लोकसभा प्रभारी चंद्रशेखर झां, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी क्रांति जोशी, सब प्रभारी गोविंद डामर सैलाना मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ मंडल प्रभारी राकेश मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशोर कसेरा ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री सुभाष बाबर ने माना। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के भूपेंद्र जायसवाल, बद्रीलाल चौधरी, सुरेंद्र मेहता, ललित कसेरा, राजेंद्र भाटी, वीरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में चर्चा के दोरान कहा की आगामी 13 व 14 अक्टूबर 2024 को होने वाले भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान होने जा रहा है। इसी को लेकर के विस्तार पुर्वक चर्चाएं हुई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

Check Also

40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार,-घर से निकल कर की राह भटका 05 वर्षीय मासूम डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।-महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न रेल परियोजनाओं का किया गहन निरीक्षण-पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग

🔊 Listen to this रतलाम ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था …