Breaking News

युवा मोर्चा द्वारा “मण्डल सशक्तिकरण अभियान” चलाया जाएगा

रतलाम,

09/Jan/2024

भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मार्गदर्शन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में “नमो  एप  – विकसित भारत एम्बेसडर” एवं “नवमतदाता सम्मलेन” के कार्यक्रम आयोजित होंगे |  जिलों में मण्डल स्तर पर संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ करने हेतु युवा मोर्चा द्वारा “मण्डल सशक्तिकरण अभियान” चलाया जाएगा। यह बात भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कही | आगामी कार्यक्रम को लेकर आयोजित युवा मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेश मंत्री एवम संभाग प्रभारी हरीश यादव ने मार्ग दर्शन दिया | उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित विकसित भारत यात्रा में युवा मोर्चा अपनी सक्रिय भूमिका के साथ सम्मिलित हो रहा है। जिला स्तर पर नमो एप प्रभारी नियुक्त कर टोली का गठन कर लिया गया है। प्रत्येक मंडल में कम से कम 2000 नमो एप डाउनलोड करवाने का लक्ष्य है। बैठक में नव मतदाता सम्मेलन हेतु जिले में प्रभारी नियुक्त के बाद 1000 लोगों की संख्या एकत्र करने का लक्ष्य भी तय किया गया। 12 जनवरी को  स्वामी विवेकानंद जयंती – राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया | इस मौके पर भाजयुमो द्वारा जिला स्तर पर “युवा मतदाता, भारत का भाग्य विधाता – मतदान का महत्व” विषय पर वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । विजेताओं को  पुरस्कार वितरण 24 जनवरी को किया जाएगा। युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया की बैठक को सह प्रभारी आयुष कोठारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश चौहान ने भी संबोधित किया। बैठक में नमो एप के जिला प्रभारी गौरव मूणत, सत्यजीत राजावत, शुभम चौहान, जयेश जाजोरिया, मंडल अध्यक्ष आयुष, चिराग, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, महामंत्री, जिला मंत्री, युवा नेता उपस्थित थे। बैठक का संचालन रविन्द्र पाटीदार ने किया और आभार राहुल रांका ने माना।

 

Check Also

40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार,-घर से निकल कर की राह भटका 05 वर्षीय मासूम डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।-महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न रेल परियोजनाओं का किया गहन निरीक्षण-पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग

🔊 Listen to this रतलाम ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था …