Breaking News

अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल उपयोग करने पर 6 दुकानदारों पर जुर्माना-इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी ब्लास्ट में मृतक के पिता को चार लाख रुपए रुपए की आर्थिक सहायता मकान मालिक को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

रतलाम 

12/Jan/2025

कलेक्टर राजेश बाथम ने विगत दिनो रतलाम में पीएनटी कॉलोनी निवासी भागवत मोरे के मकान में इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी में ब्लास्ट के कारण लगी आग में जलने से मृतक अंतरा के पिता दीपक चौधरी निवासी बड़ौदा को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। साथ ही मकान मालिक मृतका के नाना को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि  रेडक्रॉस से स्वीकृत की है जिसका चेक तहसीलदार ऋषभ ठाकुर द्वारा निवास पर जाकर पीड़ित परिवार को प्रदान किया गया।

रतलाम 

12/Jan/2025

रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने हेतु अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल पूर्णतः प्रतिबंध के बाद भी ऐसे दुकानदार जो कि अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल का उपयोग कर रहे है उन पर महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 6 दुकानदारों से अमानक पॉलीथीन व डिस्पोजल जब्त किये जाने के साथ ही जुर्माने की कार्यवाही की गई।


नगर निगम द्वारा दो बत्ती चामुंडा रेस्टोरेंट, बरखादेवी आईस्क्रीम व अन्य 4 दुकानदारों से डिस्पोजल व 8 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की जाकर मॉं चामुंडा रेस्टोरेंट, बरखादेवी आईस्क्रीम व अशोक पर 500-500, ललीत टी स्टॉल, जय श्रीराम टी स्टॉल व रौनक टी स्टॉल पर 250-250 रूपये का जुर्माना किया। उक्त कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी राजेन्द्रसिंह पवांर, राकेश शमा, कृष्णा बैरागी, कमलेश सिंह, सुनील बैरागी आदि उपस्थित थे।

Check Also

एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह अंतर्गत मीडिया ब्रीफिंग की गई एंटीबायोटिक का अनावश्यक प्रयोग ना किया जाए-ए आर टी केंद्र रतलाम ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया-मरम्मत कार्य के चलते लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 237 रात्रिकालीन अवधि में रहेगा बंद-हिसार–तिरुपति स्पेशल एक्सप्रेस के चार–चार फेरे बढ़ाने का निर्णय-11 से 21 दिसम्बर तक आयोजित होगा त्रिवेणी मेला महापौर परिषद ने दी मेला आयोजन की स्वीकृति- खेल चेतना मेला में बालिका क्रिकेट रहेगा आकर्षण का केंद्र 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महाकुंभ तैयारियों को लेकर हुई बैठक क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन

🔊 Listen to this रतलाम 24/Nov/2025 एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह 18 से 24 नवंबर के अंतर्गत …