Breaking News

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने दाल-बाटी का लुत्फ उठाया, अरूण राव व रानी सोनी सहित चार नेता भाजपा से निष्कासित,

रतलाम,

11/Nov/2023,

भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने पूर्व पार्षद अशोक यादव के नवीन प्रतिष्ठान पर पहुंचकर दाल-बाटी का लुत्फ उठाया। श्री काश्यप घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता एवं पूर्व पदाधिकारियों से मिल रहे है। वे वरिष्ठ कार्यकर्ता बालमुकुंद चावड़ा के निवास पर उनका स्वास्थ्य जानने पहुंचे। यहां से पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल परिहार से भेंट कर उनके यहां चाय का आनन्द लिया। इसके पश्चात श्री काश्यप नाहरपुरा में पूर्व पार्षद श्री यादव के प्रतिष्ठान पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ दाल-बाटी खाई। इससे पूर्व उन्होंने माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन वंदन कर आरती की। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, प्रशासनिक जिला प्रभारी नितिन लोढा, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, वरिष्ठ नेता गोविंद काकानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन आदि उपस्थित रहे।

रतलाम,

11/Nov/2023,

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के कारण जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पाण्डे के निर्देश पर पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव सहित 4 भाजपा नेताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों हेतु निष्कासित कर दिया है। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक विवेक पोरवाल, जावरा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन सोनी, एवं जावरा नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष रानी पवन सोनी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …