Breaking News

जावरा शहर पुलिस ने मंदिर परिसर में गौवंश के अवशेष फेंकने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

जावरा शहर पुलिस ने मंदिर परिसर में गौवंश के अवशेष फेंकने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

रतलाम

14/Jun/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के जावरा शहर में शुक्रवार को मंदिर परिसर में गौवंश के अवशेष फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें की फरियादी गौरवपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट किया था की शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच मंदिर के प्रांगण मे गणेश जी प्रतिमा के सामने कुछ दुरी पर गोवंश के अवशेष किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने एवं पूजा अर्चना स्थल को अपवित्र करने के उद्देश्य से मंदिर मे फेक कर चला गया था। वही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध क्रमांक 212/14.06.2024 धारा 295, 295(क) ,153(क) भादवि ,4,9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम , 11 डी पशु क्रुरता अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था। वही पुलिस द्वारा घटना की गंभीरता को समझते हुए। तत्काल कार्यवाही करते हुए फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरुध्द अपराध पंजीबध्द कर आरोपीयो के संबंध मे तलाश पतारसी कर तत्काल सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर संदीग्धो 1. सलमान पिता मोहम्मद मेवाती मुसलमान उम्र 24 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा, 2. शाकीर पिता शाहिद कुरैशी उम्र 19 साल निवासी जैल रोड जावरा को राउण्डअप कर घटना के संबंध मे बारिकी से पुछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा नगर की शांति व्यवस्था बनाये रखे के लिए सभी पुलिस अधिकारीयो द्वारा वरिष्ट अधिकारीयो के निर्देशानुसार तत्काल निरंतर भ्रमण व जनता से शांति बनाने रखने की अपिल कर कस्बा की शांति व्यवस्था कायम की गई। सभी समुदाय के गणमान्य नागरिको से अपिल की गई है। कस्बा जावरा मे चप्पा चप्पा पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Oplus_131072

Check Also

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 145 हितग्राहियों को 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की मिली सहायता, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने जाना IIT इंदौर की हाइटेक लैब का राज,

🔊 Listen to this रतलाम जिला वास्तुशिल्प हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण …