Breaking News

रामपुरा में 03 चरणों का 09 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू, 222 प्रशिक्षु लेंगे प्रशिक्षण

रामपुरा

रामपुरा में 03 चरणों का 09 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू, 222 प्रशिक्षु लेंगे प्रशिक्षण,तहसील रामपुरा अंतर्गत भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के रामपुर के प्रगणक और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर के माध्यम से जनगणना निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश अनुसार आज दिनांक 15अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे नवोदय विद्यालय रामपुरा में जिला जनगणना अधिकारी हिमांशु चंद्र कलेक्टर नीमच के नेतृत्व में शुभारंभ हो चुका है। जिसमें सुपरवाइजर और प्रगणकों की 50-50 संख्या की दो कक्षाओं में कुल 100 प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग दि जा रही हैं। प्रशिक्षण चार्ज अधिकारी जनगणना ग्रामीण और नगरीय के स्वागत भाषण से शुरू हुआ। जनगणना का प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक लगातार, तीन दिनों तक चलेगा।

इस प्रकार कुल तीन चरण का प्रशिक्षण किया जाएगा, जो कुल 9 दिनों तक आयोजित होगा। प्रति चरण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षुओं के स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था भी प्रशिक्षण स्थल पर ही रहेगी। जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण मृगेंद्र सिसोदिया तहसीलदार रामपुर, नगर परिषद रामपुर के चार्ज अधिकारी के एल सूर्यवंशी सीएमओ, रामपुर ग्रामीण तहसील अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी रूप सिंह राजपूत नायब तहसीलदार, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य नंदकिशोर पंवार प्राचार्य , उप प्राचार्य राजेंद्र सिंह शेखावात , फील्ड ट्रेनर रामस्वरूप अहिरवार, अमिताभ उच्चाना , भारत धनगर, जनगणना लिपिक राम प्रताप सिंह अर्गल, नरेंद्र सूर्यवंशी, जनगणना कंप्यूटर तकनीकी विशेषज्ञ प्रदीप जाटव, तकनीकी सहायक जगदीश वर्मा , नवोदय विद्यालय तकनीकी सहायक नरेंद्र कुमार , जनगणना प्रशिक्षण व्यवस्थापक और सुपरवाइजर अरुण मेघवाल पटवारी , राघवेंद्र सिंह भदौरिया, प्रीतम योगी, रश्मि त्यागी, अंजली शर्मा और सभी प्रगणक और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

Check Also

क्‍लेक्‍टर सिंह ने बड़नगर के पंचायत समन्‍वय अधिकारी हीरा सिंह बघेल को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चित्रकूट धाम के समग्र विकास के लिए होगी संयुक्त बैठक, जिले के 7797 हैंडपंपों पर की गई कलर मार्किंग पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता के आधार पर रंग निर्धारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी, जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई  300 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के पंचायत …