Breaking News

पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान अंतर्गत पोद्दार इंटर नेशनल स्कूल रतलाम एवं हिमालया इंटर नेशनल स्कूल छात्र-छात्राओ को पुलिस थाना यातायात का कराया भ्रमण-सीएसपी कार्यालय एवं 03 थानों को मिला ISO (आईएसओ) प्रमाण पत्र डी आई जी महोदय के आतिथ्य में हुआ नवीन एस ए एफ बैरिक का शुभारंभ-

रतलाम

16/Jan/2025

छात्र छात्राओं को यातायात पुलिस के आधुनिक उपकरणों एवं यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय एवं थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक संतोष चौरसिया द्वारा पौद्दार इंटर नेशनल स्कूल रतलाम एवं हिमालिया इंटर नेशनल स्कूल रतलाम के छात्र-छात्राओ को पुलिस थाना यातायात भ्रमण के दौरान यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली व यातायात थाने का बारिकी से भ्रमण कराया

व यातायात पुलिस के आधुनिक उपकरणो जैसे पी.ओ.एस. मशीन , ब्रीथ एनालईजर मशीन , लेजर गन , इंटर सेप्टर वाहन ,

सी.सी.टी.वी. कैमरो आदि के उपयोग के बारे में स्कूली छात्र-छात्राओ को जानकारी दी गई साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया जाकर यातायात नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई । स्कूली छात्र-छात्राओ को यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग व चालानी कार्यवाही की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई

जिसमें यातायात नियमो का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मो.व्ही. एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई ।यातायात पुलिस रतलाम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओ के पुलिस थाना यातायात भ्रमण की कार्यवाही आज से प्रारंभ की गई है जो स्कूली छात्र-छात्राओ में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुकता हेतु जारी रहेगी।

रतलाम

16/Jan/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फलस्वरूप जिले के नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिले के 03 थानों को आई एस ओ प्रमाण पत्र मिला।

पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी यातयात रतलाम संतोष चौरसिया, थाना प्रभारी जावरा शहर जितेंद्र जादौन, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा मुनेंद्र गौतम, सीएसपी रीडर प्र आर सरफुद्दीन रिजवी को आई एस ओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सेनानी वि स बल जावरा अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, प्रशिक्षु आई पी एस विक्रम अहिरवार द्वारा रक्षित लाइन रतलाम में नव एस ए एफ बैरक का शुभारंभ किया गया।


इस दौरान सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, कंपनी कमांडर आशीष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।

रतलाम

16/Jan/2025

 

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …