Breaking News

सक्ती कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हसौद थाने का किया औचक निरीक्षण देखे पुरी खबर,

सक्ती ( छ. ग.) 

07/Jan/2023

रवि कुमार खटर्जी ज़िला रिपोर्टर,

  • सक्ती जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना व पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने थाना हसौद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद पाए गए। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी से थाना में लंबित अपराध व शिकायतों के बारे में जानकारी ली और जल्द निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने और तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। पुलिस अधिकारियों को कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करें और किसी प्रकार की घटना अथवा दुर्घटना की सूचना पर आहतों का तत्काल रेस्क्यू कर मदद की जाए। थाना के दर्ज होने वाले एफआईआर की जानकारी ली और तयशुदा वक्त में सभी जानकारियों को अपलोड करने कहा। थाना के सभी डेस्क के कार्यों का जायजा लिया और थाना प्रभारी को दुर्घटना को रोकने के लिए रेडियम लगवाने के निर्देश दिए। किसी भी विपरीत परिस्थितियों से निपटने को लेकर पुलिसकर्मियों को सजगता बरतने को कहा। थाना के रिकार्ड संधारण व साफ-सफाई बेहतर पाए जाने पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने संतोष जताया। इस दौरान सक्ती कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे,

Check Also

क्‍लेक्‍टर सिंह ने बड़नगर के पंचायत समन्‍वय अधिकारी हीरा सिंह बघेल को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ चित्रकूट धाम के समग्र विकास के लिए होगी संयुक्त बैठक, जिले के 7797 हैंडपंपों पर की गई कलर मार्किंग पानी की उपलब्धता और गुणवत्ता के आधार पर रंग निर्धारण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों की अनंतिम सूची जारी, जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाई-वे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद मार्ग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई  300 क्वार्टर अवैध देशी शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने जनपद पंचायत बड़नगर के पंचायत …