Breaking News

सीएम शिवराज सिंह का फूंका पुतला टीम जीवन सिंह शेरपुर करणी सेना परिवार के सदस्यों ने जानिए पुरा मामला,

मंदसौर, 

11/Jan/2023,

राजेंद्र दायमा ब्यूरो रिपोर्ट,

  • मल्हारगढ़/मंदसौर। टीम जीवन सिंह शेरपुर करणी सेना परिवार सर्व समाज के द्वारा भोपाल में किए प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने के बावजूद सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी गई जिससे करनी सैनिकों में आक्रोश है जिसके बाद मंगलवार को बस स्टेंड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया पहले पुतले को करणी सैनिक लाए जिसे पुलिस ने छीन लिया जिसके बाद रोड पर पुलिस को चकमा देकर पुतला दहन कर दिया | इस अवसर पर विनोद लील, राहुल तिवारी, राजेंद्र सिंह बरखेड़ा जयसिंह, लोकेंद्रसिंह सोनगरा,भारत सिंह, दरबार सिंह,आदित्य सिंह ,राजा बन्ना,युवराज सिंह,अजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। दरबार सिंह ने बताया कि जीवनसिंह शेरपुर के नेतृत्व में 21 सूत्री सर्व समाज के हित की मांगों को लेकर 08 जनवरी को जंबूरी मैदान भोपाल में एक महापड़ाव जन आंदोलन हुआ जिसमें लाखों की संख्या में सर्व समाज टीम जीवन सिंह शेरपुर करणी सेना परिवार के सदस्य मौजूद थे। सीएम शिवराज द्वारा 21 सूत्री मांगे ना माने जाने को लेकर जीवन सिंह शेरपुर तथा उनके साथ 4 सदस्य अनशन पर भूख हड़ताल पर बैठ गए जीवन सिंह शेरपुर का कहना है कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हमें सरकार की ओर से कोई लिखित में आश्वासन नहीं मिलता तब तक भूख हड़ताल का सिलसिला जारी रहेगा अगर मैं मर भी गया तो आप किसी प्रकार का कोई उपद्रव या हिंसा मत करना हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं हम सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन करना चाहते हैं लेकिन अगर मैं मर गया तो कसम खा लेना कभी भाजपा को वोट मत करना मेरे मरने के बाद मेरे शव को जंबूरी मैदान ले जाकर मेरा दाह संस्कार कर देना हमारे मरने के बाद पांच व्यक्ति और बैठना उनके मरने के बाद पांच व्यक्ति और बैठना यह सिलसिला तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कि हमारी मांगे पूर्ण नहीं हो जाती जीवन सिंह शेरपुर को सर्व समाज का साथ भरपूर रुप से मिल रहा है।
    इसी प्रकार क्षेत्र में नारायणगढ़ पिपलिया मंडी एवं झारड़ा लिंबावास में भी पुतला दहन का प्रयास किया गया और कहीं कहीं पुतला फुकने में सफल भी रहे।

Check Also

बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश कार्यक्रम जारी। प्रथम चरण की अंतिम तिथि 14 मई 2026-उज्जैन जिले में अवैध क्लिनिक अस्पताल एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी-जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर हुई सुनवाई-चार्ज अधिकारियों द्वारा जनगणना कार्य का किया गया निरीक्षण

🔊 Listen to this रतलाम उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन ने बी.एड. सत्र 2026-27 …