Breaking News

अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही

रतलाम

22/July/2025

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व्दारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना नामली से निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। गठित टीम को बनैसिंह राजपुत का खंडहर मकान का कमरा प्रजापत मौहल्ला ग्राम रिंगनिया थाना नामली जिला रतलाम पर अवैध शराब रखे होने की मुखबीर व्दारा सूचना मिलने पर निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व मे गठित टीम ग्राम रिंगनिया पहुंची तथा ग्राम कोटवार (चौकीदार) को तलब किया तथा हमराह लेकर मुखबीर बताये स्थान बनेसिंह के खण्डहर मकान पर पहुंची, विधिवत उक्त मकान का ताला को तोड़कर तलाशी ली गई।

मकान के अन्दर बॉयी ओर निर्मित कमरे मे अवैध शराब का भारी मात्रा मे भंडारण होना पाया गया तथा उक्त मकान के अन्दर कोई व्यक्ति उपस्थित नही मिला । उक्त भंडारित शराब के संबंध मे उक्त मकान मे कोई वैध परमिट एवं दस्तावेज उपलब्ध एवं चस्पा होना नही पाया गया । फरार आरोपीगण बनेसिंह पिता मोतीसिंह राजपुत, विजेन्द्रसिंह पिता नवलसिंह राजपुत व उसके भाई जितेन्द्रसिंह राजपुत पिता नवलसिंह राजपुत निवासी रिंगनिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 313/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आऱोपीगणो की तलाश करते नही मिले। आरोपीयो की पतारसी हेतु टीम गठित की गई है। फरार आरोपीयो को गिरफ्तार कर अवैध शराब के स्त्रोत के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी ।

जप्त मश्रुका- देशी प्लेन शराब 132 पेटी, देशी मसाला शराब 10 पेटी, अंग्रेजी शराब मेक डावेल्स 03 पेटी,अंग्रेजी शराब ब्लेण्डर प्राईड 01 पेटी, एवं  बीयर पॉवर (10,000) 06 पेटी जो कुल 152 पेटी अवैध शराब होकर कुल 1386 बल्क लीटर कीमती करीबन 6,13,200/- (छःलाख तेरह हजार दौ सो) रुपये 

सरहानीय भूमिकाः- निरीक्षक पतिराम डावरे,उनि शांतिलाल चौहान, उनि के. के. पटेल, सउनि राजेन्द्र जगताप, प्रआर.650 शैलेष ठकराल, प्रआर.889 रामचन्द्र बारोड, प्रआर.919 गोपाल खराडी, आर.526 मुकेश गणावा, आर.548 मनोहर नागदा,म.आर.415 मंजु ठकराल,आर.1039 राघवेन्द्र जाट पुलिस थाना नामली जिला रतलाम।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …