Breaking News

सिंहस्थ के लिए महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड फोरलेन का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए-श्री सर्वब्राह्मण सभा का चल समारोह-रतलाम मंडल पर मनाया गया विश्व धरोहर दिवस –

उज्जैन,

संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम) के अधिकारियों के साथ चंद्रावतीगंज पहुंचकर इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने ग्रीन फील्ड कॉरिडोर निर्माण प्रगति की जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि साप्ताहिक लक्ष्य के साथ कार्य तेज गति से किया जाए। निर्माण कार्य के दौरान उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्त्ता का ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर आगामी सिंहस्थ 2028 महापर्व को ध्यान में रखकर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए इंदौर-उज्जैन के बीच नया फोर लेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। फोर लेन सड़क निर्माण कार्य की प्रगति देखने के लिए सोमवार को संभागायुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने चंद्रावतीगंज में ग्रीन फील्ड कॉरिडोर निर्माण की जानकारी लेकर एमपीआरडीसी के अधिकारियों निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस महत्वकांक्षी योजना को शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य रखें जिससे 2028 में आयोजित होने वाले विश्वस्तरीय सिंहस्थ महापर्व से पहले इस 48.10 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण समय पर पूरा किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि नया फोरलेन हाईवे इंदौर से उज्जैन की दूरी को घटाकर 48 किमी कर देगा, जिससे यात्रा का समय घटकर मात्र 30-35 मिनट रह जाएगा। किसानों की मांगों को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे ‘एलिवेटेड’ के बजाय ‘जमीनी स्तर’  पर बनाने का निर्णय लिया है। अब यह नॉन-एक्सेस कंट्रोल सड़क होगी, जिस पर कहीं से भी एंट्री-एग्जिट हो सकेगी। परियोजना के लिए 175 हेक्टेयर से अधिक निजी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिसमें इंदौर और उज्जैन के करीब 28 गांवों की जमीन शामिल है। ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के निर्माण से इंदौर-उज्जैन के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इससे उज्जैन की यात्रा आसानी से और कम समय में पूरी हो सकेगी। एयरपोर्ट आकर उज्जैन जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

रतलाम

भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा (चल समारोह) की शुरूआत उनके रथ पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आदरणीय पंडित विष्णु जी राजोरिया, अखंड ज्ञान आश्रम के परम पूज्य संत श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रदीप जी उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को प्रस्थान कराया। शंखनाद की गूंज के साथ यह भव्य शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर कस्तूरबा नगर होते हुए शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न समाजों द्वारा भगवान परशुराम जी के रथ एवं शोभायात्रा का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।


इस दौरान अनेक गणमान्यजन एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चल समारोह के समापन पर भव्य एवं विशाल महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के पश्चात प्रसाद स्वरूप स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजन एक पंगत, एक संगत के रूप में सम्मिलित हुए। इस सामूहिक आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे एवं समरसता का संदेश दिया गया तथा ब्राह्मण एकता का बिगुल बजाया गया।


इस अवसर पर श्री सज्जन छात्रावास ब्राह्मण बोर्डिंग के अध्यक्ष पंडित राजेश दवे, प्रेमलता दवे,सनातन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित, सतीश पुरोहित, मनीषा शर्मा (निगम अध्यक्ष), सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, महापौर माननीय प्रह्लाद पटेल,पवन सोमानी,अचल शुक्ला ,नवीन व्यास,अध्यक्ष नरेंद्र जी जोशी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश चाष्टा,नरेंद्र त्रिवेदी,डॉ रविन्द्र उपाध्याय, सुनील गौतम, प्रभाकांत उपाध्याय, सुरेश दवे, सुनील शर्मा, तरुण जोशी, शरद चतुर्वेदी, युवा शक्ति अध्यक्ष नवदीप शर्मा, विजय शर्मा,राजेश डोरिया, संजय शर्मा,अजय गौतम,जलज शर्मा, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, डॉ मुरलीधर चांदनीवाला,निमिष व्यास,महेश व्यास,नित्येंद्र आचार्य,सतीश तिवारी,सुशील तिवारी,महेश राजावत, गोपाल जोशी उमाकांत उपाध्याय ,जगदीश उपाध्याय,जी के शर्मा,धर्मेंद्र व्यास, विवेक शर्मा, संजय पांडे, चंपालाल जोशी, बंसीलाल ,अशोक पांड्या, राजेंद्र जोशी,कपिल व्यास,अनिल पुरोहित, मनोज जोशी,विनय पांड्या,अजय तिवारी,अरविंद मिश्रा,मनीष शर्मा, मनीष उपाध्याय,सुधांशु व्यास,गौरव त्रिपाठी,स्नेहिल उपाध्याय,हितेश कामरेड,प्रशांत शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


साथ ही सर्व ब्राह्मण सभा की महिला अध्यक्ष सुनीता जी पाठक, डॉ गीता दुबे ,डॉ सुलोचना शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, उपाध्यक्ष सीमा जी सरोलिया, रजनी व्यास, आशा उपाध्याय,हंसा व्यास ,आरती जी सब त्रिवेदी,कल्पना पुरोहित,प्रथमा कौशिक, सपना दुबे,रीता जोशी,रक्षा मिश्रा,पूर्णिमा तिवारी,रीना पंडित,रानू तिवारी, मंजू जोशी,सीमा शर्मा,चंदा त्रिवेदी,निकिता तिवारी, सपना त्रिपाठी,अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

रतलाम

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा रतलाम एवं इंदौर रेलवे स्टेशनों पर विश्व धरोहर दिवस (वर्ल्ड हेरिटेज डे) के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रतलाम एवं इंदौर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हेरिटेज स्टीम लोको की विशेष साफ-सफाई की गई। साथ ही रतलाम स्थित हेरिटेज स्टीम लोको को तिरंगे रंगों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक प्रभावशाली फॉगिंग एवं साउंड शो का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से दर्शकों को भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मंडल यांत्रिक अभियंता सहित यांत्रिक विभाग के पर्यवेक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हेरिटेज लोको के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों को धरोहर संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों एवं यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायक रहा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति निरंतर प्रयासरत है।

Check Also

साइबर कार्रवाई मल्टी-स्टेट फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष …