Breaking News

अध्यक्ष ने किया कार्यकारणी का गठन

अध्यक्ष ने किया कार्यकारणी का गठन

रतलाम

22/Aug/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले की सैलाना कृषि उपज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया द्वारा गुरुवार को अपनी कार्यकारणी का गठन किया गया। इस नवीन कार्यकारणी में नवदीप मेहता उपाध्यक्ष, पंकज सियार सचिव, आकाश चंडालिया कोषाध्यक्ष बनाए गए। साथ ही कार्यकारणी में सदस्यों के रूप में वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप पितलिया, प्रदीप चंडालिया, सुमित दसेड़ा, सुरेश पाटीदार, मनोज चंडालिया व दीपक कसेरा को भी सम्मिलित किया गया। नवीन कार्यकारणी के गठन के बाद कार्यकारणी की पहली बैठक भी संपन्न हुई। जिसमे एसोसिएशन के सभी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया। गठन के बाद मंडी प्रशासन की ओर से मंडी सचिव श्री वसुनिया सहित मंडी कर्मचारियों ने नवीन कार्यकारणी का स्वागत किया।

Check Also

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 145 हितग्राहियों को 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की मिली सहायता, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने जाना IIT इंदौर की हाइटेक लैब का राज,

🔊 Listen to this रतलाम जिला वास्तुशिल्प हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण …