Breaking News

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अवैध वसूली करने व चाकू दिखाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया

रतलाम

22/Feb/2024

20.02.2024 को रात्री करीब 9 बजे थाना माणकचौक क्षेत्र अंतर्गत निवासी योगेश पिता जगदीश सोनी अपने घर से त्रिपोलिया गेट की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात आरोपी द्वारा रोककर रंगदारी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा तथा चाकू दिखाकर धमकाने लगा। फरियादी की सूचना पर तत्काल माणकचौक पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतराशि हेतु घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अज्ञात आरोपी की पहचान राकेश पिता कन्हैया लाल राठौड़ निवासी कल्याण नगर रतलाम के रूप में हुई। जिसे थाना मानकचौक पुलिस द्वारा रात में ही चाकू लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी से धारदार चाकू जब्त किया।

सराहनीय भूमिका – प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्रसिंह चौहान चौहान, आर. रणवीरसिंह, आर. गोविंद, आर. असरफ, एवम सीसीटीवी कंट्रोल रूम से आर लाखन धबाई की सराहनीय भूमिका रही ।

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …