Breaking News

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर डेढ़ माह में 432 स्थाई वारंटीयों को किया गिरफ्तार

रतलाम,

22/Sep/2023

पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 1 अगस्त से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 20 सितंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा वर्ष 2004 से 2023 के मध्य विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 432 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनमे से 08 आरोपी 10 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे थे। 1. थाना मानकचौक के प्रकरण में 19 वर्ष से फरार चल रही आरोपी प्रेमबाई गौसर निवासी गांधीनगर रतलाम को गिरफ्तार किया गया। 2. थाना ताल के अपराध क्रमांक 63/2005 में 17 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी कमलेश पिता अंबाराम ढोली निवासी सांबेर थाना सोनकच्छ जिला देवास को गिरफ्तार किया गया। 3. थाना ताल के अपराध क्रमांक 63/2005 में 17 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अशोक पिता प्रताप सिंह डोली निवासी धकड़सेरी सोनकच्छ जिला देवास को गिरफ्तार किया गया। 4. थाना ताल के अपराध क्रमांक 157/2008 में 15 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी विष्णु ऊर्फ बिना पिता प्यार जी खटीक निवासी जावरा रोड ताल को गिरफ्तार किया गया। 5. थाना स्टेशन रोड रतलाम के अपराध क्रमांक 50/2004 में 13 वर्ष से फरार चल रहे आराेपी मंगुनाथ पिता उदानाथ कालबेलिया ग्राम नांदलेटा थाना पिपलौदा को गिरफ्तार किया गया। 6. थाना बिलपांक के अपराध क्रमांक 87/04 में 12 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी नारायण खारेल पिता मोहनलाल माली निवासी सिमलावदा को गिरफ्तार किया गया। 7. थाना जावरा शहर के प्रकरण क्रमांक 423/05 में 11 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी गुरुचरण सिंह पिता महेंद्र सिंह निवासी बारिया थाना गन्धवानी जिला धार को गिरफ्तार किया गया। 8. थाना ताल के अपराध क्रमांक 43/1999 में 11 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी विक्रम पिता किशन कंजर अरनिया जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया।

Check Also

नेशनल लोक अदालत मे आपसी सुलह से हुआ प्रकरणों का निराकरण -आज दिनांक 10.05.2026 को शाम 6.30 बजे सनातन धर्म सभा करेगी प्राधिकरण के संचालक मंडल का स्वागत-रतलाम मण्‍डल से तीन जोडी अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक …