Breaking News

सैलाना न्यायालय एवं जेल में मनाया संविधान दिवस

सैलाना न्यायालय एवं जेल में मनाया संविधान दिवस

रतलाम

26/Nov/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम. हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। जो विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को पुष्ट करता है। संविधान में लोगों के अधिकार और कर्तव्य को स्पष्ट किया गया है। संविधान सभा ने आत्मार्पित किया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया है। यह विचार रतलाम जिले के सैलाना न्यायालय एवं उपजेल सैलाना में संविधान दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता कान्तीलाल राठौड़ ने व्यक्त किये। आपने संविधान की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्रदान की है। उप जेल सैलाना में जेलर भीमसिंह रावत ने संविधान के उद्देशिका का वाचन किया जिसे पूरे स्टाफ सहित बंदियो ने दोहराया। इसी प्रकार न्यायालय परिसर सैलाना में न्यायाधीश अभिषेक सोनी एवं न्यायाधीश एकाग्र चतुर्वेदी की उपस्थिति में अधिवक्ता कान्तीलाल राठौड़ ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जिसे सभी अधिवक्ता एवं न्यायालय स्टाफ ने दोहराया।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …