Breaking News

गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन हुआ कलाकारों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे-ग्राम पंचायत रामपुरिया में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

रतलाम

28/Jan/2025

गणतंत्र दिवस की संध्या पर रतलाम स्थित कालिका माता परिसर में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा देश के सांस्कृतिक रंगों की छठा बिखेरी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, एसडीएम अनिल भाना आदि उपस्थित थे। परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की उपलब्धियां पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।

महापौर प्रहलाद पटेल की और से कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को 5100-5100 रूपए प्रोत्साहनस्वरुप देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में देवास की सुश्री तनु पराग द्वारा कबीर गायन प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा रविंद्र कुमार तथा दल द्वारा कांगड़ा लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। उनके दल में सीताराम केवट, कमल सिंह केवट, अरविंद केवट, मनोहर केवट, गुड्डा केवट, शेरसिंह केवट शामिल थे। संचालक आशीष दशोत्तर ने किया।

Check Also

चैक बांउस प्रकरण में न्यायालय ने आरोपी को उन्मुक्त किया-चोरी हुए ₹70 हजार कीमत के सोने के मंगलसूत्र सहित मुख्य आरोपी गिरफ्तार-जय माता दी, जय माता दी के घोष से गूंजा कालिका माता मंदिर- मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढा

🔊 Listen to this रतलाम जावरा कोर्ट के अधिवक्ता सुर्यभान कटारिया ने बताया कि दिनांक …