Breaking News
Oplus_131072

एसपी ने सैलाना में स्थित पुलिस कर्मियों के आवासों का किया निरीक्षण

एसपी ने सैलाना में स्थित पुलिस कर्मियों के आवासों का किया निरीक्षण

रतलाम 

28/Nov/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना नगर के बोदिना रोड स्थित जर्जर हो चुके पुलिस कर्मियों के क्वार्टरों का निरीक्षण जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने किया। बतादें की गुरुवार को एसपी अमित कुमार ने देर शाम बोदीना मार्ग स्थित पुलिस कर्मियों के क्वार्टरों का निरीक्षण कर जर्जर हो चुके क्वार्टर शीघ्र रिपेयरिंग की बात कही। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सैलाना के पुलिस आवास वाकई काफी जर्जर हो चुके हैं। इनमें रिपेयरिंग की आवश्यकता है। जल्दी ही सारे पुलिस आवास व्यवस्थित रिपेयरिंग कराए जाएंगे एवं वायर फेंसिंग भी व्यवस्थित कराई जाएगी। पुलिस महकमे के छोटे से छोटे कर्मचारियों की समस्या के लिए हम सजग हैं। पुलिस अधीक्षक ने एक अन्य सवाल के जवाब में मीडिया कर्मियों से यह भी कहा कि क्षेत्र में कहीं भी पुलिस बल की कमी का बहाना बनाकर हमारे कर्तव्य से हम नहीं मुकरेंगे। सैलाना के दोनों हाट बाजारों पर लगातार पुलिस की निगाह है एवं लगातार हमारी पेट्रोलिंग भी जारी है। कहीं कोई कमी हो तो उसे भी सुधारवाएंगे। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी निलम बघेल, थाना प्रभारी पृथ्वीराज आदि उपस्थित थे।

Oplus_131072

Check Also

गर्मी से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव से बचाव व रोकथाम की जागरूकता, सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने वाले राहवीर को मिलेंगे 25,000/-रुपए एवं प्रशस्ति पत्र, आईटीआई रतलाम में 2 जून को प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन हरिद्वार प्लांट हेतु लगभग 150 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, पुलिस को सात पेटी अवैध शराब व शराब तस्करी में उपयोग की जाने वाली मोटरसायकल को पकड़ने में मिली सफलता,पुलिस की बड़ी सफलता महिलाओं के साथ जालसाजी कर सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 

🔊 Listen to this उज्जैन माह मार्च से माह जुलाई तक तापमान में बढ़ोत्तरी परिलक्षित …