Breaking News

नीमच कैंट थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत, जवान राजाराम जाट की मौत

मंदसौर

29/Feb/2024

राजेंद्र दायमा ब्यूरो रिपोर्ट 
नीमच कार हादसे में हुई मोत मे मृतक नीच जिले की जवासा चौकी पर था पदस्थ, पुलिस महकमे में कैंट थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत, जवान राजाराम जाट की मौत, मृतक नीमच जिले की इस चौकी पर था पदस्थ पुलिस महकमे में नीमच। जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे पुलिस विभाग के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र भरभड़िया फटे पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां स्कॉर्पियो और मारुति स्विफ्ट कार की जोरदार भिडंत हो गई। इस घटना में नीमच सिटी थाना क्षेत्र की जवासा चौकी पर पदस्थ राजाराम जाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक जवान राजाराम जाट मूलत मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद का निवासी है। और एक महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

Check Also

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 145 हितग्राहियों को 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की मिली सहायता, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने जाना IIT इंदौर की हाइटेक लैब का राज,

🔊 Listen to this रतलाम जिला वास्तुशिल्प हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण …