Breaking News

मतदाता जागरूकता के लिए शासकीय कर्मचारी दो पहिया वाहनों पर सवार होकर निकले

रतलाम

30/Apr/2024

रतलाम जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिकाधिक मतदान हेतु प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर से एक बड़ी रैली को पद्मश्री डॉ. लीला जोशीकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथमजिला दिव्यांग आइकॉन किरण पाटीदार तथा जिला यूथ आइकॉन नवोदय बैरागी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। रैली में बड़ी संख्या में शासकीय विभागों के पुरुष तथा महिला कर्मचारी सम्मिलित हुए। दुपहिया वाहनों पर कर्मचारियों की वाहन रैली शहर के कलेक्टर कार्यालय परिसर से रवाना होते हुए फव्वारा चौकलाडली लक्ष्मी मार्गदो बत्तीन्यू रोडशहर सरायआबकारी चौराहाचांदनी चौकघास बाजारमाणक चौकधानमंडीनाहरपुरामहलवाडा होते हुए नगर निगम पर समाप्त हुई। रैली में नगर निगममहिला बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की विशेष सहभागिता रही। रैली के प्रारंभ स्थल पर निगम आयुक्त हिमांशु भट्टकार्यक्रम अधिकारी महिला बाल रजनीश सिन्हासहायक संचालक अंकिता पंड्याराष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सीमा अग्निहोत्रीउपसंचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्माशिक्षा विभाग के जितेंद्र जोशीलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के आनंद व्यासस्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी आशीष चौरसियापरियोजना अधिकारी  प्रेमलता, सुशीला व्यास,  नीलम बघेल, प्रियंका बैरागीसहायक वर्ग एक सत्यनारायण जोशीजिला समन्वयक प्रफुल्ल भट्टसहायक वर्ग 2 जगदीश मौर्यसहायक वर्ग 3 हरीश शर्मापर्यवेक्षक शशिकला, सीमा बेंजामिन, संगीता ग्वाले, वनिता संधू, मालती शर्माभावना बोरीवालरेखा व्यासगायत्री शर्माहेमलता गहलोतहेमलताज्योति सोनीरवीना जाट आदि उपस्थित थे।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …