Breaking News

आलोट में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ दाखिल किया नामांकन

रतलाम,

30/Oct/2023

जिले के आलोट मुख्यालय पर सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ नामांकन दाखिल किया नामांकन रैली आलोट नगर के बड़ोद नाके से प्रारंभ हुई इसमें ढोल धमाकों के साथ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए नामांकन रैली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई विक्रम क्लब मैदान में पहुंची, नामांकन रैली का जगह-जगह राजनीतिक संगठनों ने मंच लगाकर फूल वर्षा कर स्वागत किया रैली में भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे थे नामांकन रैली में गुजरात से आए जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकड़िया, प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, देवास स्टेट के महाराज विक्रम राव पवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपेंद्रसिंह यादव, जिला मंत्री बंटी पितलिया, विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार,मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, ताल मंडल अध्यक्ष विशाल काला, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष शांतिलाल पाटीदार, खारवाकला मंडल अध्यक्ष श्रवण डांगी, बडावदा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह दादू बना आदि  मौजूद रहे नामांकन रैली में शामिल हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने कहा यह चुनाव हजारों मतो से जीत रहे हैं महिलाओं को सम्मान देने का जो कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है, वह किसी ने नहीं किया डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी हमें हर हाल में भाजपा को जिताना है, क्योंकि कांग्रेस आई तो सारी योजनाएं बंद कर देगी| विक्रम राव पवार महाराज ने कहा इस विशाल जन समुदाय को देखकर लगता है कि हम हजारों मतों से जीत हासिल करेंगे और एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की  सरकार बनने जा रही हैं

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …