Breaking News

सैलाना एसडीएम जैन ने गौशाला का किया निरीक्षण

सैलाना एसडीएम जैन ने गौशाला का किया निरीक्षण

रतलाम

31/May/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले के सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने शुक्रवार को सैलाना की गौशाला का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। एसडीएम के साथ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धन लाल मालवीय भी थे। एसडीएम जैन को गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष मणिलाल घोटा, ट्रस्टी देवेंद्र बांठिया, प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी,डॉक्टर संतोष यादव ने गौशाला का निरीक्षण करवाया और आवश्यक जानकारियां दी। एसडीएम को बताया गया कि सैलाना में फिलहाल मृत गायों को दफनाने की कोई जगह नहीं हैं। ये यहां की सबसे बड़ी समस्या हैं। मृत गायों को दफनाने के लिए बदनावर भिजवाना पड़ता हैं। जिसमे गौशाला का अतिरिक्त खर्च लगता हैं। एसडीएम ने शीघ्र ही इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। बाद में एसडीएम और जनपद सीईओ ने गौ पूजन भी किया।

Check Also

जनगणना राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य, इसे पूरी गंभीरता से करें : अपर कलेक्टर श्री रावत, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 145 हितग्राहियों को 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की मिली सहायता, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने जाना IIT इंदौर की हाइटेक लैब का राज,

🔊 Listen to this रतलाम जिला वास्तुशिल्प हस्तपुस्तिका 2027 के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण …