Breaking News

सुश्री मिशा सिंह ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

रतलाम

04/Oct/2025,

शासन द्वारा रतलाम जिले के लिए वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री मिशा सिंह को कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री सिंह ने कल  3 अक्टूबर शुक्रवार को रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।

सुश्री मिशा सिंह इसके पूर्व जबलपुर में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुकी हैं। निवर्तमान कलेक्टर राजेश बाथम ने सुश्री सिंह को जिले का कार्यभार सौंपा एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया एवं शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों की योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति के लिए गंभीरता से कार्य करें। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व सुश्री मिशा सिंह ने स्थानीय कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए

Check Also

कर्नल मोहित कुमार जैन निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन-सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रतलाम पुलिस ने शुरू किया विशेष प्रशिक्षण अभियान-मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण का 08 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this रतलाम मप्र बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई …