Breaking News

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण साथ ही जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी 

सक्त्ती (छ.ग.)

15/Aug/2023,

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट,

सक्त्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने 77 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कलेक्टर ने भारतमाता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर पन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवक के रूप में हमे अपने परिवार के साथ-साथ देश व समाज की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होता है, इसके लिए हमें जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोंगो तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाए, आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के लिए बहुत बड़ी सहायता हो सकती है। कलेक्टर ने नवगठित सक्त्ती जिले के तेजी से विकास के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने रूटीन कार्यों के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। जिससे जिले का नाम राज्य के साथ साथ पूरे देश में गौरवान्वित हो सके। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर पटेल, नायब तहसीलदार सुशीला साहू सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

Check Also

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन, जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में मिली सफलता, दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों वानों ने पहुँचाया अस्पताल,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक …