Breaking News

अनैतिक देह व्यापार के दलदल से बालिकाओं की सुरक्षा हेतु रतलाम पुलिस की पहल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे,

रतलाम,

25/May/2024,

रतलाम पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार कराने वालों एवं सामजिक बहिष्कार के नाम पर अवैध रूपयों की मांग करने वालों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रतलाम पुलिस की पहल पर गांव ढोढर – परवलीया चौकी ढोढर थाना रिंगनोद में कुल 24 सीसीटीव्ही कैमरे लगाए गए एवम 18 सीसीटीव्ही कैमरे उच्च गुणवता के स्थापित किये गये इसके अलावा 10 सीसीटीव्ही कैमरे उच्च गुणवता के स्थापित किये जाने की प्रक्रिया जारी है दिनांक 27.03.24 को फरियादिया निवासी गांव परवलिया द्वारा उसके पिता रितेश चौहान द्वारा अनैतिक देहव्यापार करने के लिए जबरन दबाव बनाया जा रहा था उक्त घटना के संबंध में दिनांक 28.03.24 को आवेदक आदित्य चौहान निवासी हनुमंतिया के द्वारा गावं परवलिया की रहने वाली अनावेदक रितेश चौहान की बालिका को भगा कर शादी करने एवं आवेदक आदित्य के परिवार से 3 से 4 लाख रूपये मांग करने के विरोध में थाना रिंगनोद पर पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 108/24 धारा 323 भा.द.वि. एवं धारा 5 (1) (डी) अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं अप.क. 111/24 धारा 327,506 34 भादवि का अपराध कायम किया गया। उक्त अपराध की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक रत्तलाम श्री राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधीकारी पुलिस जावरा श्री शक्तिसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी रिंगनोद श्री पतिराम डावरे ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवस्या के द्वारा गांव परवलिया रहवासियों की बैठक ली गई बैठक में अनुविभागीय अधीकारी पुलिस जावरा द्वारा गांव के सभी रहवासियों को समझाइश प्रदान की गई जिसमे मुख्यरूप से रतलाम पुलिस की पहल पर अनैतिक देहव्यापार में लिप्त बाछडा समुदाय की महिला/बच्चियों की सुरक्षा व देह व्यापार कराने वालों एवं सामजिक बहिष्कार के नाम पर अवैध रूपयों की मांग करने जेसी घटनाओ को रोकने के लिये सभी रहवासियों को सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाने की समझाईश दी गयी थी जिसके परिपालन में गांव ढोढर में 18 सीसीटीव्ही कैमरे लगाए गये जिनको ऑप्टीकल फायबर के माध्यम से चौकी ढोढर में 55 ईन्च एलईडी पर लाईव फिड प्राप्त की जा रही है। रतलाम पुलिस की पहल पर में वर्तमान में गांव परवलिया में 18 सीसीटीव्ही कैमरे उच्च गुणवता के स्थापित किये गये जिनको ऑप्टीकल फायबर के माध्यम से चौकी ढोढर में जोडा गया। एवम 10 सीसीटीव्ही कैमरे उच्च गुणवता के स्थापित किये जाने की प्रक्रिया जारी है।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …