Breaking News

भारतीय जनता पार्टी ने जागरूक मतदाताओं को किया धन्यवाद ज्ञापित,

रतलाम,

15/May/2024,

लोकसभा चुनाव मे रतलाम जिले मे जागरूकता पूर्वक मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर उत्साह जनक मतदान हुआ है। रतलाम शहर, ग्रामीण, सैलाना के मतदाताओं ने रतलाम लोकसभा, जबकि जावरा के मतदाताओं ने मंदसौर एवं आलोट के मतदाताओं ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए मतदान किया है भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय , सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला महामंत्री संगीता चारेल एवं निर्मल कटारिया ने मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जिले के मतदाताओं ने जो जागरूकता दिखाई वह प्रसंनीय है। जिले के सभी विधानसभाओ क्षेत्रों मे मतदान प्रतिशत बढ़ाने मे भाजपा के बुथ कार्यकर्ताओं के साथ शासन, प्रशासन एवं मीडिया का भी बडा योगदान रहा। इस चुनाव मे माता-बहनों और युवाओं के साथ 18-19 वर्ष के नवमतदाताओं ने भी बढ़ चढ़ कर सक्रियता दिखाई है, जो प्रशंसन्नीय है। भाजपा नेताओं ने सब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …