उज्जैन,
जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व 100 दिवसीय काउंटडाउन श्रृंखला के सातवें दिन 14 जून को आयोजित होगा ऑनलाइन योग सत्र।आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हेबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7: 35 बजेतक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस ऑनलाइन योग सत्र में एक साथ सर्वाधिक लोगों की भागीदारी के माध्यम से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।इस योग सत्र में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए लिंक व्हाट्सएप पर आएगी ।
सभी नागरिकों, समस्त विभागों, शासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस योग सत्र से जुड़े जिससे योग के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ प्राप्त कर सकें। सभी इस ऐतिहासिक योग सत्र का हिस्सा बने और संपूर्ण विश्व को एक जुटता का संदेश दें। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं बल्कि स्वस्थ भारत और स्वस्थ विश्व की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। योग मित्र बने और इस विश्व रिकॉर्ड में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।
उज्जैन,
प्रदेश में उद्यमिता को नई दिशा देने के साथ रोजगार सृजन को गति प्रदान कर “विकसित मध्यप्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए रविवार 14 जून को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वृहद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न जिलों के एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। इस दौरान उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न लाभ और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एमएसएमई उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों से सीधा संवाद भी करेंगे। संवाद के माध्यम से उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे तथा राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों और योजनाओं के प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही वे उद्यमिता को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव और अपेक्षाएं भी प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से विभाग द्वारा प्रदेश में औद्योगिक निवेश, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे। प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेंद्र सिंह द्वारा विभाग की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना का उल्लेख किया जाएगा।
कार्यक्रम की थीम समृद्ध एमएसएमई–विकसित मध्यप्रदेश” रखी गई है। सूक्ष्म लघु,उद्यम विभाग कार्यक्रम में प्रदेश में औद्योगिक निवेश, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र, स्टार्टअप पारिस्थितिकी और नवाचार आधारित औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को आर्थिक विकास का प्रमुख आधार मानते हुए निरंतर ऐसी नीतियां और व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय स्तर पर उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिले और युवाओं में स्वरोजगार की भावना विकसित हो तथा नवाचार को प्रोत्साहन प्राप्त हो। राज्य की नई औद्योगिक एवं निवेशोन्मुखी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों को उद्यम स्थापना के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
संवाद से प्राप्त सुझाव प्रदेश की औद्योगिक एवं स्टार्टअप पारिस्थितिकी को और अधिक सुदृढ़ बनाने में उपयोगी सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि, बैंकिंग संस्थानों के पदाधिकारी, निवेशक, स्टार्टअप संस्थापक, युवा उद्यमी तथा प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन केवल हितलाभ वितरण तक सीमित न रहकर उद्यमिता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, नवाचार आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का अवसर भी बनेगा।
मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल उद्योगों की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें रोजगार मांगने वाले के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनाना तथा नवाचार, कौशल और उद्यमिता के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना भी है। “समृद्ध एमएसएमई–विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम इसी व्यापक सोच और दूरदृष्टि को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उज्जैन,
शहर में सिंहस्थ 2028 के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। शनिवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह ने नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण कार्य और निर्माणाधीन हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया इस दौरान संभागायुक्त सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर नाराजगी जाहिर की और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के अंतर्गत बन रही महत्वपूर्ण परियोजना हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान ब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति से कार्य प्रभावित होने पर संभाग आयुक्त सिंह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित निर्माणकर्ता एजेंसी रवि इंफ्राविल्ड प्रोजेक्ट लिमिटेड,

राजस्थान पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।संभागायुक्त सिंह ने चौड़ीकरण कार्य के दौरान पाइप लाइन लीकेज होने पर नाराजगी जाहिर कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे।सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्यों के नियमित निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा नगर निगम के माध्यम से किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। कंठाल चौराहे

से सतीगेट, छोटा सराफा से खड़े हनुमान मंदिर तक निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को एक साइट से नाली निर्माण करने और मार्ग में फैला मलबा हटाने के निर्देश दिए।संभाग आयुक्त सिंह ने पुरानी पानी की टंकी के पास छत्री चौक की ओर जाने वाले मार्ग को आमजनों के आवागमन की सुविधा के लिए सुधार करने के निर्देश निगम आयुक्त मिश्रा को दिए। संभागायुक्त सिंह ने टंकी चौक चौराहे पर पाइप लाइन लीकेज होने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि तत्काल पाइप लाइन का सुधार कार्य कराया जाए।संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि आगे से मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान पाइप लाइन लीकेज होने पर संबंधित इंजीनियर

की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए।संभागायुक्त सिंह ने ढाबारोड़ से दानीगेट, जूना सोमवारिया चौराहा, केडीगेट तक निरीक्षण कर कार्य की गति बढ़ाकर पानी निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश दिए इसके बाद संभागायुक्त सिंह ने तेलीवाड़ा चौराहा पहुंचकर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर जिस क्षेत्र में मार्ग निर्माण हो चुका है, वहां संबंधित इंजीनियर को मार्ग जल्दी प्रारंभ करने के निर्देश दिए संभागायुक्त सिंह ने ब्रिज निर्माण में बाधक संरचनाओं को शीघ्र खाली कराकर निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्माण कार्य कराने वाले विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने के लिए हरीफाटक ब्रिज के साथ ही निर्माणाधीन ब्रिज आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए जरूरी संसाधन बढ़ाकर तेज गति से कार्य करते हुए ब्रिज निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

रतलाम
आयुष मंत्रालय द्वारा 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय एवं हाबिल्ड हेल्थटेक प्रायवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 जून को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर मिस्ड कॉल देकर

अपना पंजीयन कर सकते है। मिस्ड कॉल देने के उपरांत व्हाट्सएप्प पर एक लिंक प्राप्त होगी जिससे सीधे 14 जून को निर्धारित समय पर योग कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न संस्थानों, संगठनों, योग अभ्यासकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है।
रतलाम
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी जनकल्याण शिविर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने बताया कि जिले में 15 , 16 एवं 17 जून को नगर परिषद नामली एवं नगर परिषद धामनोद अंतर्गत टप्पा तहसील नामली में शिविर आयोजित किया जाएगा । इसी प्रकार जनपद आलोट, नगर परिषद आलोट एवं नगर परिषद ताल अंतर्गत कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी आलोट में एवं जनपद बाजना अंतर्गत जनपद बाजना में भी 15,16 एवं 17 जून को तीन दिन तक लगातार शिविर आयोजित किये जाएगे। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियो को शासन की योजनाओं में हितलाभ प्रदान किए जायेगे । साथ ही शिविर स्थल पर आधार संबंधित सेवाए, समग्र एवं बैंक संबंधित सेवाएं भी प्रदान की जा रही है।
जिले के समस्त पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने नजदीकी जन कल्याण शिविर में अवश्य पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाएं। ऐसे आवेदन जिनका निराकरण तत्काल संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवेदक को सूचित किया जाएगा एवं प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।
उज्जैन,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समान नागरिक संहिता के संबंध में नीति निर्माण जनसामान्य के सुझावों के आधार पर किया जाएगा। बेहतर नीति निर्माण के लिए बेहतर जनभागीदारी आवश्यक है। प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या सुझाव आमंत्रित करने के लिए सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्राम स्तर तक नागरिकों को अपना अभिमत देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। नगरीय स्तर पर स्कूल-कॉलेजों में गतिविधियां संचालित करें, सामाजिक-व्यापारिक संस्थाओं, बार कॉउंसिल आदि में चर्चा के सत्र आयोजित कर जनसामान्य से अपनी राय प्रकट करने के लिए कहा जाए। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी समान नागरिक संहिता के संबंध में भी अपने सुझाव दें। ग्राम स्तर पर रोजगार सहायक, पंचायत सचिव आदि इस विषय पर चर्चा को प्रोत्साहित करें। इस संबंध में विशेष ग्राम सभा की बैठक भी आयोजित की जा सकती है। सभी जिला कलेक्टर इस गतिविधि को प्राथमिकता पर लें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश शनिवार को समान नागरिक संहिता जागरूकता अभियान पर जिला कलेक्टर्स की वीसी में दिए। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, श्री अनुपम राजन और शिवशेखर शुक्ला उपस्थित थे।

वेबसाइट पर देना है सुझाव : सरल है प्रक्रिया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता के बारे में 22 जून तक सुझाव आमंत्रित हैं। इसके लिए विशेष रूप से वेबसाइट ucc.mp.gov.in का विमोचन किया गया है, जिस पर सुझाव देने की प्रक्रिया बहुत सरल है। वेबसाइट के फॉर्म में केवल नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता और मोबाइल नंबर अंकित करना है। कुल 12 प्रश्नों का उत्तर हाँ या ना में दिया जाना है। मोबाइल ओटीपी से सत्यापित करने से सुझाव जमा हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में जिला स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।

जागरूकता बढ़ाना आवश्यक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समान नागरिक संहिता के उद्देश्य और प्रक्रिया की जानकारी का विस्तार करने के लिए जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। उन्होंने स्व-सहायता समूहों, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विभिन्न व्यक्तिगत तथा पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार आदि विषयों से संबंधित पृथक-पृथक प्रावधानों का समग्र परीक्षण कर विधिक संरचना विकसित करने की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा विषय के विधिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के संबंध में अनुशंसाओं को प्रस्तुत करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा जिलों का भ्रमण कर लोगों को अपने सुझाव प्रेषित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस दौरान उज्जैन एन आई सी कक्ष में संभाग आयुक्त आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा,नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं अन्य अधिकारी कारण उपस्थित थे।

रतलाम
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।मनोज पिता गंगाराम शर्मा, उम्र 49 वर्ष, निवासी पुराने अस्पताल के पीछे, ब्राह्मण गली, जावरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम अरनिया पीथा मंडी स्थित उनकी सांची मिल्क पार्लर एवं मसाला जोन की गुमटी का अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर अंदर रखा नमकीन, बेकरी का सामान तथा गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर ली गई है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 330/2026 अंतर्गत धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई– प्रकरण में घटना की गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार(भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षेत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की पतारसी व चोरी गया मश्रुका बरामगी हेतु टीम गठित की गयी। प्रकरण में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटैज, तकनिकी साक्ष्य, एवं मुखबीर सूचना के आधार पर कुछ ही समय में अज्ञात आरोपी की पतारसी कर आरोपी राहुल पिता जगदीश

हायरी जाति भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम झालवा को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से चोरी गया मश्रुका नमकीन व बेकरी का सामान किमत करीबन 5000/- तथा गुल्ले मे रखे नगदी 2500/- रुपये जप्त किया गया । जिला बदर आदेश का उल्लंघन– विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी राहुल हायरी को माननीय जिला दण्डाधिकारी, रतलाम द्वारा पूर्व में एक वर्ष की अवधि हेतु निर्धारित शर्तों के साथ पाबंद किया गया था। जिला दंडाधिकारी महोदय रतलाम द्वारा यह आदेश दिया गया कि आरोपी दिनांक 07.01.26 से एक वर्ष हेतु ऐसी रीति मे आचरण करें जिससे आम जनता को संत्रास उत्पन्न नही होकर माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को अपनी हाजिरी थाना प्रभारी औ.क्षेत्र.जावरा के समक्ष देने हेतु पाबन्द किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने उक्त शर्तों का उल्लंघन करते हुए पुनः आपराधिक कृत्य किया। जिस पर धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 बढायी गयी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायाल पेश किया जावेगा । गिरफ्तार आरोपी– राहुल पिता जगदीश हायरी, उम्र 22 वर्ष, जाति भील, निवासी ग्राम झालवा। जप्त मशरूका– चोरी गया नमकीन एवं बेकरी का सामान (कीमत लगभग ₹5,000) – नगद राशि ₹2,500 कुल बरामद मशरूका मूल्य – ₹7,500 सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, सहायक उपनिरीक्षक छगनलाल हाड़ा, प्रधान आरक्षक योगेश सैनी, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक बालकृष्ण चंदेल, आरक्षक रविन्द्र सिंह, आरक्षक रवि पाटीदार, आरक्षक योगेश राठौर एवं आरक्षक चेतन राठौड़ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Bharat24x7News Online: Latest News