Breaking News

स्कूल वाहन में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

रतलाम

07/Jan/2025

मध्य प्रदेश में बाल अधिकार सरक्षण आयोग एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार द्वारा दिनांक 06.01.25 को जिले के स्कूल्स एव कोचिंग में पढने वाले बच्चों के आवागमन के साधनों में लापरवाहियों के कारण, प्रदेश में घटित होने वाली सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये जिले के सभी अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों, प्राचार्यो एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गये।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक में निम्नानुसार दिशा निर्देश प्रदान किए गए–

1. सप्ताह में दो बार जो बच्चों के स्कूल आवागमन में उपयोगी वाहनों, स्कूल बस, प्राईवेट वेन मेजिक एव अन्य वाहन जो बच्चों को स्कूल आवागमन में उपयोग होते है, उनकी जांच सुनिश्चित हो।
2. बसों में सीसीटीव्ही केमरे, दो दरवाजे, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड किट (जो कि एक्सपायर ना हो), फायर एस्टिग्युशर एवं फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
3. बसों में बच्चो के लिए अटेण्डर अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
4. बसों के ड्रायवर एवं अटेण्डर का पुलिस वेरिफिकेशन करा कर उनके दस्तावेजों का संधारण करना, स्कल की जिम्मेदारी होगी ।
5. बच्चों को स्कूल आवागमन हेतु प्रायवेट वाहनों वेन, मेजिक, ऑटो एवं उनके ड्रायवरा अटेण्डर का भी पुलिस वेशिफिकेशन करा कर उनके रिकॉर्ड का सधारण करना स्कूल की जिम्मेदार होगी ।
6. बच्चो को स्कूल हेतु आवागमन के सभी वाहनों का संचालन अवैध रूप से लगी हुई गैस किट से ना हो, यह सुनिधित किया जावे
7. बच्चों को स्कूल हेतु आवागमन के सभी वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे ना बैठे, यह सुनिशित किया जावे।
8. यह भी सुनिशित हो कि स्कूलों के सामने ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड बेकर एवं साईन बोर्ड आदि लगें हो।
उपरोक्त दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय, ए एस आई सर्वेश द्विवेदी, प्र आर सूबेदार सिंह सेंगर, म आर शशि, आर शिवकुमार, 30 शैक्षणिक संस्थाओं के संचालक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

जनसुनवाई में 137 आवेदन पर हुई सुनवाई- 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल-पार्ट टाइम अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित-अपर कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत-भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब-बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया-55 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश-ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। …