Breaking News

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की फेसबुक पेज की आईडी हैक देखिए वीडियो,

रतलाम,

08/Nov/2023

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की फेसबुक पेज की आईडी हैक हो गई है। हैकर आईडी पर गलत-गलत कंटेंट डालकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में जुटा है। उक्त मामले में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पुलिस को लिखित शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। फेसबुक पेज की आईडी हैक होने के बाद युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंयक जाट ने व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो जारी किया है। मंयक जाट ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चुनावी दौर में जो सामने से नहीं लड़ सकते हैं वह फेसबुक आईडी हैक कर गलत कंटेट डाल रहे हैं। फेसबुक पेज की आईडी हैक करने वाले कायर लोग छवि की धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आमजनता और मतदाताओं को किसी के भ्रम में आने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। जल्द ही दोषियों के सामने आने पर मामले में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी

Check Also

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्यवाई 1 जनवरी से 30 जून तक कुल 914 प्रकरण दर्ज, रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन, मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज, महिला आईटीआई रतलाम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई,

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में सहायक सहायक आयुक्त, विकास …