Breaking News

50 वे आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा,

रतलाम

24/Jun/2025

कांग्रेस द्वारा 25 जून 2025 को लगाए गए आपातकाल की विभीषिका उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। जिला भाजपा द्वारा इस मौके पर रंगोली सभागृह संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। संगोष्ठी पश्चात लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान भी किया जायेगा। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर होगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि संगोष्ठी शाम 04ः00 बजे से आयोजित की गई है। इसमें भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ , विभाग समस्त बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ आमजन उपस्थित रहेगे। आपातकाल दिवस कार्यक्रम के जिला टोली प्रभारी सुनील सारस्वत, सह प्रभारी अनिता कटारिया, सदस्य पिंकेश मेहरा एवं मंगल लोढा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान कियां।

Check Also

मध्यप्रदेश में 252 सामाजिक संस्थाओं की निगरानी अब मोबाइल ऐप से, नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के लिये 330 करोड़ रूपये की माइक्रो डेवलपमेंट योजना, मध्य प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि, भाजपा अजा.मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार का प्रथम रतलाम आगमन पर स्वागत, आर्मी भर्ती कार्यालय महू द्वारा एनसीसी शिविर में अग्निवीर भर्ती

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में …