Breaking News

चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध 2 लाख रुपए की शास्ती अधिरोपित,

रतलाम,

17/Jul/2024,

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिulकारी राजेश बाथम द्वारा जिले के ग्राम डेलनपुर स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल के विरुद्ध दो लाख रुपए की शास्ती अधिरोपित की गई है। इसके अलावा स्कूल की मान्यता समाप्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा हैसाथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्कूल से राजसात की गई पुस्तको एवं यूनिफॉर्म एक तिहाई मूल्य पर विक्रय की जाएगी उल्लेखनीय है कि विगत दिनों शिकायत मिलने पर कलेक्टर द्वारा एक संयुक्त दल स्कूल में जांच के लिए भेजा गया जहां जांच में पाया गया कि स्कूल भवन के ग्राउंड फ्लोर के तीन कक्ष एवं प्रथम तल के एक कक्ष में गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का भंडार है। भंडारण में 304 पैकेट में ड्रेसबेल्टटाईमोजे, 295 पैकेट स्वेटर, 36 बण्डल पुस्तक, 9 पुस्तक पेकेटतीन कॉपी के बंडल पाए गए। स्कूल परिसर में ही गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक पाई जाने से यह पूर्णतः स्पष्ट हुआ कि छात्र-छात्राओं अभिभावकों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक विक्रय की जा रही थी जांच में संस्था का कृत्य मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 एवं मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का  विनियमन) नियम 2020 का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। अतः कलेक्टर द्वारा नियम 10 के अंतर्गत लाख रुपए की शास्ती चैतन्य टेक्नो स्कूल पर अधिरोपित की गई है इसके अलावा स्कूल से राजसात स्टॉक की यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों को प्रथम आऔ-प्रथम पाऔ के सिद्धांत के आधार पर उनका विक्रय प्रिंट मूल्य के एक तिहाई मूल्य पर किया जाएगा। साथ ही अवैधानिक कृत्य के लिए स्कूल की मान्यता समाप्त किया जाना उचित प्रतीत होने पर प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। 

 

 

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …