Breaking News

हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्ठी होगी,

रतलाम

22/Jan/2025

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान विषय पर 23 जनवरी को दोपहर 02ः00 बजे रंगोली सभागृह मे  संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के सूक्ष्म , लघु , मध्यम उद्यम मंत्री  चेतन्य काश्यप भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, मुख्य अतिथि एवं वक्ता रहेगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा भारतीय संविधान की 75वीं गौरवशाली यात्रा पर संविधान गौरव अभियान चला रही है। अभियान के तहत् 25 जनवरी तक गोष्ठियों का आयोजन होना है। अभियान के तहत् निबंध एवं भाषा प्रतियोगिताएं भी स्कूल, कॉलेज मे आयोजित होगी। संविधान गौरव दिवस अभियान की जिला टोली के संयोजक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया सहसंयोजक महेश सोनी, शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं ओमप्रकाश बोरिया ने आमजन , भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से संगोष्ठी मे अधिक से अधिक उपस्थित होने का आव्हान् किया है

Check Also

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ, व्यवसाय एवं सेवा इकाई स्थापना के लिए 50 लाख रुपये तक मिलेगा ऋण लाभ,

🔊 Listen to this उज्जैन, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में …