Breaking News

सैलाना जनपद के कपासिया गांव में नमामि गंगे एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा एवं तालाब में गाद निकालने का किया आयोजन

सैलाना जनपद के कपासिया गांव में नमामि गंगे एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा एवं तालाब में गाद निकालने का किया आयोजन

रतलाम

8/Jun2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत क्षैत्र के ग्राम पंचायत सकरावदा के कपासिया गांव मे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रतलाम द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आदर्श सकरावदा ग्राम विकास समिति के माध्यम से नमामि गंगे एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा एवं तालाब में गाद निकाली गई। जिसका कार्य श्रमदान के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जाट ने श्रमदान की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य स्वेच्छिकता, सामूहिकता के आधार पर पूरे मध्य प्रदेश में 5 जून से 16 जून तक चलाया जा रहा है। इसी कार्य को हमें अपने पूरी पंचायत में आगे बढ़ाना है। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जाट ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि पूरे गांव में जल संरक्षण की संरचना को खड़े करने के लिए हम सब सामुहिकता के आधार पर कार्य करें। सभी को कहा कि हम जल संरक्षण के साथ- साथ पर्यावरण संरक्षण का कार्य भी करें। वही कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सकरावदा के सरपंच चंपा शांतिलाल मईड़ा, सचिव जीवनलाल हारी, रोजगार सहायक गोपीलाल मईड़ा, मोबलाइजर शारदा राणा, समाजसेवी रमेश मईड़ा, काना मईड़ा, विनोद सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Check Also

जनसुनवाई में 137 आवेदन पर हुई सुनवाई- 50 लाख से अधिक राजस्व वसूली वित्तीय वर्ष मे 206 प्रकरण दर्ज कर किया अर्थदंड वसूल-पार्ट टाइम अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित-अपर कलेक्‍टर द्वारा विभिन्‍न मामलों में जनसुनवाई की गई-प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत-भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब-बाल विवाह रोकने के लिए उड़नदस्ते का गठन किया गया-55 आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश-ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों को ध्यान मे रखते हुये 06 जोड़ी ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित सभी कार्य वर्ष 2027 की दीपावली तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिए जाएं

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। …