Breaking News

राष्ट्रीय डेंगू दिवस डेंगू को हराने के उपाय- देख, साफ करें ढके थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, आईटीआई सैलाना में प्रवेश प्रारम्भ,

रतलाम,

17/May/2025

स्वास्थ्य एवं मलेरिया विभाग द्वारा आईपीपी 6 विरियाखेड़ी ट्रेनिंग सेंटर में डेंगू को हराने के उपाय-देख, साफ करें, ढके अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया है। इस थीम का तात्पर्य यह है कि डेंगू पैदा करने वाली परिस्थितियों को देखें उनकी पहचान कर साफ सुथरा करें एवं उपयोगी जल को ढक कर रखें ताकि मच्छरजन परिस्थितियां पैदा ना हो सके। विश्व समुदाय से जुड़कर जागरूकता के माध्यम से डेंगू पर नियंत्रण किया जा सकता है। कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं/ आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक जनजागरूकता रैली एवं कार्यशालाओं का आयोजन रतलाम शहर एवं सभी विकासखंड स्तर पर किया गया। सांकेतिक रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे की उपस्थिति में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति, महामारी नियंत्रक अधिकारी डॉ गौरव बोरिवाल, सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नरवे सिंह वसुनिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में कार्यालय के श्री राजेंद्र पालीवाल, श्री संदीप विजयवर्गीय, श्री सुनील दुबे, विकास पटेल एलडीसीएमआईएस एवं शहरी आशा कार्यकर्ता और एंटी लार्वा टीम मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित होकर भाग लिया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा आम जन को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर जांच एवं उपचार बचाव संबंधी जानकारी दी गई। जिले में वितरित की गई कीटनाशी दवा युक्त मच्छरदानियों के उपयोग को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से बढ़ावा दिए जाने हेतु अपील की गई। कार्यशाला के दौरान सभी उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू से बचाव एवं जनजागरूकता संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर उपस्थित लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक रहने एवं समय पर जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सघन लार्वा सर्वे एवं लार्वा विनिष्टीकरण किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सहायक मलेरिया अधिकारी श्री नरवे सिंह वसुनिया द्वारा आभार प्रकट किया गया।

जिले के विकासखंड से ग्राम स्तर तक राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम में भ्रमण कर बुखार रोगियों की जांच करना, मच्छरदानी का उपयोग करना, नारे लेखन कार्य और लोगों को डेंगू बीमारी के आईईसी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

रतलाम,

17/May/2025

प्रभारी प्राचार्य आईटीआई सैलाना ने बताया कि सत्र 2025-26 हेतु विभिन्न व्यवसाय कोपा 48 सीटफीटर 20 सीटवेल्डर 40 सीटइलेक्ट्रीशियन 20 सीटमैकेनिक मोटर व्हीकल 24 सीट प्रवेश हेतु आनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके हैं। शैक्षणिक योग्यता 10वीं कोपाफीटरइलेक्ट्रीशियनमैकेनिक मोटर व्हीकल हेतु एवं 8वीं वेल्डर हेतु निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल अथवा एमपी ऑनलाइन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश की कार्यवाही कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी पोर्टल से अथवा शासकीय आईटीआई सैलाना से प्राप्त की जा सकती है।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …