Breaking News

शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना हमारा लक्ष्य- कलेक्टर पन्ना देखे पुरी खबर,

सक्ती ( छ, ग,)

06/Feb/2023,

रवि कुमार खटर्जी जिला रिपोर्टर ,

सक्ती, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सीडीपीओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक कर उन्हें सुपोषण अभियान के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से दिशा-निर्देश देते हुए बेहतर काम करने के लिए उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि सुपोषण अभियान से जुड़े सभी विभागों के समन्वित प्रयास से सक्ती जिले में कुपोषण की दर घटनी चाहिए। उन्हीने इसी समन्वय के साथ जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों को गर्म भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण आहार में अंडा, रेडी टू इट दिए जा रहे हैं, जो प्रभावी साबित हुए हैं। बच्चों के परिजनों को भी पोषण युक्त आहार की जानकारी दें और उसका पालन करने प्रेरित करें। बैठक के दौरान कलेक्टर पन्ना ने सक्ती जिले के सभी ब्लॉक के आंकड़ों का अवलोकन किया और कहा कि गलत आंकड़े बिलकुल भी बर्दास्त नहीं किये जायेंगे। और ब्लॉक में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो वे सीधा एसडीएम से मिल कर उस समस्या निराकरण करे और साथ ही साथ सुपोषण अभियान के तहत जन चौपाल होनी चाहिए ताकि आमजनों तक सीधी जानकारी दी जा सके। साथ ही हर हफ्ते एक जनचौपाल होने चाहिए जिससे गाँव के लोगो से परिचय बढ़े ताकि उनको ग्राउंड लेवल की जानकारी मिल सके। कलेक्टर पन्ना ने कहा कि आगामी समय में कार्ययोजना के अनुसार कुपोषित की श्रेणी में चिन्हांकित बच्चों के घरों में जाकर जानकारी दे। इनकी ग्रोथ की समुचित निगरानी निर्धारित की जाएगी और विभिन्न पर्वों पर टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में पोषण पुनर्वास केन्द्रों, सुपोषण अभियान तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा की शासन की यह एक योजना है। हमारी पहली पहल यह होनी चाहिए की इन योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाया जा सके। बैठक में नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता तथा सहायिका नियमित उपस्थित रहे, केन्द्रों में साफ-सफाई, पानी, शौचालयों की अच्छी व्यवस्था हो, बच्चों तथा उनके परिजनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इस मीटिंग के दौरान सभी ब्लॉक के सीडीपीओ और सुपरवाईज़र्स उपस्थित थे।

Check Also

300 किलो संदिग्ध घी जब्त, विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए-नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र-अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही 35 पाव देशी मदिरा प्लेन, हाथ भट्टी तथा कच्ची मदिरा जप्त कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए-खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्यवाही न्यू कैफे मयूरम से 54 किलोग्राम प्रतिबंधित मिठाई जप्त कर विनष्ट

🔊 Listen to this उज्जैन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर …