रतलाम,
14/Jan/2025,
भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय भवन का अब जल्द ही निर्माण हो सकेगा। सोमवार को प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने रतलाम आकर कार्यालय की भूमि हेतु रजिस्ट्री कराई और बाद मे जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को रजिस्ट्री सौंप दी। उन्होंने जिला कार्यालय मे भाजपा मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। इसमें संविधान गौरव दिवस व मन की बात कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान् किया।
भाजपा के सर्वसुविधा युक्त कार्यालय भवन हेतु शहर के प्रतापनगर क्षेत्र मे 1 बीघा से अधिक भूमि क्रय की गई है। इस भूमि की रजिस्ट्री हेतु भाजपा मुख्यालय ने प्रदेश महामंत्री सबनानी को अधिकृत किया था। उन्होने रतलाम के जिला पंजीयक कार्यालय मे रजिर्स्ट्री कराई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं मंडल अध्यक्ष नीलेष गांधी उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री श्री सबनानी ने रजिर्स्ट्री सम्पादन के बाद पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय मे बैठक ली। इसमें कार्यालय के नए भवन हेतु क्रय की गई भूमि की रजिस्ट्री जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय को प्रदान की गई। इस दौरान जिला सह निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित , संविधान गौरव दिवस व मन की बात के प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया मंचासीन रहे।

रतलाम,
14/Jan/2025,
नगर निगम महापौर परिषद सदस्य अनिता कटारा पर अजयसिंह निवासी धीरजशाह नगर रतलाम द्वारा दर्ज कराया गया झूठा प्रकरण समाप्त करने हेतु भाजपा पार्षद दल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि अजयसिंह निवासी धीरजशाह नगर रतलाम द्वारा मुझ व भाजपा कार्यकर्ता पर झूठी शिकायत की गई है। जिससे जनप्रतिनिधि के नाते हमारी सामाजिक छवि खराब होती है यह एक आरोपी एवं साईको टाईप का व्यक्ति है जिसके द्वारा एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जलाकर हत्या कर दी गई थी हत्या में दोषी पाये जाने पर सजा हुई थी जो कुछ दिनों पहले ही सजा काट कर आया हुआ है। इसके द्वारा स्वंय के उपर हमला कर अपनी मॉं व बहनों से झूठी लोगो की शिकायत कर पैसे की वसूली की जाती है। इसके द्वारा हफ्ता वसूली करना, लोगो से पैसा लुटना, लोगो के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने से आस-पास के लोग भी काफी परेशान एवं भयभीत है ऐसे व्यक्ति द्वारा भविष्य में कभी भी कोई बड़ी घटना की जा सकती है। इस हेतु अजयसिंह निवासी धीरजशाह नगर रतलाम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर मेरे एवं भाजपा कार्यकर्ता पर दर्ज करवाये गये झूठे प्रकरण को समाप्त किया जाये।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, , पार्षद शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आयुषी सांकला, , पवन सोमानी, गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला, राजेश महेश्वरी, रमेश पांचाल आदि उपस्थित थे।
ज्ञापन का वाचन पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड ने किया

Bharat24x7News Online: Latest News