Breaking News

केबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण किया

रतलाम,

16/Feb/2025

राघव न्यूरो ट्रामा केयर अस्पताल,

डॉ. मिलेश नागर (वरिष्ठ न्यूरो सर्जन)

रतलाम RAGHAV NEURO TRAUMA CARE न्यूरो व स्पाइन का सम्पूर्ण इलाज न्यूरो ICU एवं न्यूरो OT 24×7 इमरजेंसी +91 9520790752 रोड़ एक्सीडेंट एंडोस्कोपी (दूरबीन पद्धति) एवं माइक्रोस्कोप द्वारा मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी (रीढ़ की हड्डी) के ऑपरेशन की सुविधा सिर की चोट लकवा (पैरालिसिस) स्लिप डिस्क (मणका सरकना) 206, अमृत गार्डन के पास, बडबड रोड़, रतलाम

रतलाम,

16/Feb/2025

स्थानीय पी.एम. एक्सीलेस एवं आर्ट्स एंड साईंस कालेज में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। शनिवार को कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कालेज परिसर में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण किया। रोजगार मेले में अलग-अलग क्षेत्रों से आई विभिन्न कम्पनियों ने रोजगार के लिए युवाओं को प्लेसमेंट किया इस अवसर पर केबिनेट मंत्री काश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए योजनाएं लागू की गई है। यहां पर रोजगार देने के लिए बाहर से भी कंपनियां आई है। हर माह मेला आयोजित होता है जिसमें स्थानीय उद्यमी और जिले के बाहर के उद्यमी तथा कम्पनियां आती है। हमारे प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में रोजगार उद्योगों के लिए एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए अत्यंत सकारात्मक माहौल बना है। आगामी दिनों भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट आयोजित होने वाली है। हमारे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा रतलाम के विकास के लिए अत्यंत सकारात्मक दृष्टिकोण सदैव रखा गया है। इस कॉलेज भवन के नए कक्षों हेतु आठ करोड रुपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा दी गई थी स्वीकृत राशि भी प्राप्त हो चुकी है।

मंत्री श्री काश्यप ने युवाओं से कहा कि वह अपना करियर तो बनाएं ही साथ-साथ स्वामी विवेकानंद का भी अध्ययन करें, उनके विचारों को आत्मसात करें। महापुरुषों के बारे में पढ़ने के बाद नई ऊर्जा प्राप्त होती है। मध्य प्रदेश शासन की नीति का जिक्र करते हुए मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि शासन ने जो नीति बनाई है उसमें स्पष्ट प्रावधान है कोई भी उद्योग बाहर से  आता है तो उसमें 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देना होगा। निश्चित रूप से उपरोक्त नीति से अब प्रदेश में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुश्री राधिका सिंह सिकरवार, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, राजेंद्र सिंह लुनेरा, उमेश झालानी, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र व्यास, विनोद करमचंदानी, निर्मल कटारिया, दिलीप गांधी, रवि जौहरी, शैलेन्द्र डागा, महेंद्र नाहर, बलवंत भाटी, श्री जयवंत कोठारी, श्री भगतसिंह भदौरिया, विनोद यादव, मेले के नोडल अधिकारी एस.एस. मौर्य सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …