Breaking News

दोहरे हत्याकाण्ड का एक और 10,000 रूपये का फरार ईनामी आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल जाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम

14/Apr/2024

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के बांगरोद- नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की हत्या कर शव को काण्डरवासा फंटे पर एक्सीडेंट बताने की नियत से फेंक कर भाग गये थे। जिस पर से मर्ग जाँच उपरांत अपराध क्रं. 119/2024 धारा 302, 201,120 बी, 34 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। साथ ही रतलाम पुलिस रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी ( रतलाम ग्रामीण ) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम ने कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं एवं शेष फरार आरोपियों की तलाश के दौरान 13 अप्रैल को आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता लक्ष्मण जाट निवासी नेगड़दा थाना नामली को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन एवं दो मोबाईल को जप्त करने में सफलता पाई हैं।आरोपी कन्हैयालाल जाट की गिरफ्तारी के लिए रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।

इन कि रही भूमिका – निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि अमित शर्मा प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर. हिमांशु यादव , प्र. आर . हिम्मत सिंह, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार, आर अभिषेक पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …