Breaking News

लोकसभा चुनाव निर्वाचन के कार्य मे लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों को किया निलंबित

लोकसभा चुनाव निर्वाचन  के कार्य मे लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों को किया निलंबित

रतलाम

12/May/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम-झाबुआ लोकसभा चुनाव के निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिवों पर निलंबित की कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। 13 मई सोमवार को रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट का चुनाव होना है। लेकिन रविवार को जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत जामथून के सचिव कोमल सिंह पवार व जनपद पंचायत जावरा के ग्राम पंचायत डुमाहेड़ा के सचिव दयाराम पारगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बतादें की ग्राम पंचायत डुमाहेड़ा के सचिव दयाराम पारगी को लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 57 प्राथमिक शाला भवन डुमाहेड़ा के लिए व्यवस्थापक नियुक्त किया गया था। परंतु 12 मई को निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर कोई व्यवस्थाएं नहीं पाई गई। इससे निर्वाचन का कार्य प्रभावित हुआ है। वही ग्राम पंचायत जामथुन के सचिव कोमल सिंह पवार के द्वारा भी मतदान दलों की व्यवस्था नहीं कर पाए। सचिवो को कई बार बोलने के बाद भी इनके द्वारा मतदान दलों की व्यवस्था नहीं कर पाए। इस कारण ग्राम रोजगार सहायक तथा समीप की पंचायत के सचिव से मतदान दलों की व्यवस्था करवाई गई। लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का म.प्र. आगमन, उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पिछले 24 घंटे में उज्‍जैन जिले में औसत 4.4 मि.मी. वर्षा दर्ज, सैलाना में गौवंश हत्या प्रकरण का खुलासा, ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती …