Breaking News

दो अलग अलग व्यक्ति को बेचकर 28,11,000/- रुपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम

23/May/2024

रतलाम -जावरा – फरियादीया दिशा पति नितिन चांवला निवासी- गाँधी कालोनी जावरा हाल. मु. खारीवाल कालोनी जावरा ने रिपोर्ट किया कि आवेदिका दिशा चांवला के साथ अनावेदक मदन पिता दुर्गाशंकर पांचाल निवासी-आदित्यनगर जावरा हा.मु. सांईधाम कालोनी जावरा द्वारा दिनांक – 10.10.2023 को आदित्य नगर जावरा स्थित मकान का अनुबन्ध कर 18,11,000/- रुपये लेकर दिनांक -05.02.2024 को उसी मकान का धोखाधडी व छल कपट कर पुनः सुमित शर्मा को अनुबन्ध कराया गया 10,00,000/- रुपये प्राप्त कर लिये जो आवेदिका दिशा चांवला एंव सुमित शर्मा के साथ अनावेदक (आरोपी ) मदन पांचाल द्वारा एक ही मकान का दो अलग – अलग अनुबन्ध कराकर अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्दैश्य से 28,11,000/- रुपये की धोखाधडी की गई फरियादीया की रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर आरोपी मदन पिता दुर्गाशकर जी पांचाल निवासी 22-ए. आदित्य नगर कॉलोनी जावरा जिला रतलाम म.प्र हाल मुकाम साईधाम कॉलोनी जावरा जिला रतलाम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपी की तलाश हेतु जावरा शहर व आसपास अन्य स्थानो पर आरोपी तलाश पतारसी एवं दबिश दी गयी । दिनांक 21.05.2024 को प्रकरण के आरोपी मदन पिता दुर्गाशंकर पांचाल जाति लोहार उम्र 43 साल निवासी 22-ए.आदित्य नगर कॉलोनी जावरा जिला रतलाम हाल मुकाम स्कीम नम्बर 78 अरण्या नगर स्लाईट नम्बर 02 इंदौर थाना विजय नगर इंदौर को इंदोर से गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर गिरफ्तार शुदा आरोपी का माननीय न्यायालय से पीआर प्राप्त कर आरोपीयो द्वारा की गई धोखाधडी के संबंध मे पुछताछ की जा रही है । निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन हीरालाल परमार , जाकीर खान , अजय दुबे , यशवंत जाट , नितिन सक्सेना ,  ललित जगावत , सायबर सेल रतलाम मनमोहनशर्मा , विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही ।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …