Breaking News

सैलाना थाने पर एसडीएम मनीष जैन की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

सैलाना थाने पर एसडीएम मनीष जैन की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

रतलाम

13/Jun/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना थाना परिसर मे एसडीएम मनीष जैन की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई। गुरुवार शाम को थाना परिसर में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम मनीष कुमार जैन ने कहा कि आगामी 17 तारीख को बकरीद है। हमें सभी त्यौहार आपसी सौहार्द व भाईचारे से मनाएं। समाज के ईदरीश कुरैशी, अस्पाख कुरेशी ने बताया कि 17 तारीख को बकरी ईद मनाई जाएगी। जो नगर में मस्जिद से जुलूस निकालकर ईदगाह तक जाएंगा।वहां जाकर ईद की नमाज संपन्न होगी। बैठक में एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि 14 जुन शुक्रवार को सुबह 7 बजे नगर के गोधुलिया तालाब गौशाला के सामने सैलाना पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सैलाना की प्यास बुझाने वाले गोधूलिया तालाब की नगर वासियों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर तालाब का गहरीकरण किया जायेगा। साथ ही तालाब के आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई भी की जाएगी।प्रशासन की अपील है कि समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़कर इस श्रमदान में भाग ले। इसी दौरान एसडीएम मनीष कुमार जैन, एसडीपीओ निलम बघेल, तहसीलदार कैलाश कन्नौज, नगर परिषद सिएमओ अनील कुमार जोशी,एसआई आरपी सारस्वत, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, जगदीश पाटीदार, पार्षद रामप्रसाद चदेल, जितेंद्र सिंह राठौड़, इंद्रेश चंडालिया, पार्षद मंगलेश कसेरा, प्रशांत माण्डोत, पत्रकार संतोष धभाई, विमल कटारिया, सुरेश मालवीय,सुनील परिहार, नितेश राठौड़, कृष्णकांत मालवीय, अशोक आर चौधरी, ललित कसेरा, दिनेश कसेरा, नाथूलाल राठौड़, आरक्षक मुकेश मेघवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

36 वर्षों की सेवा के बाद बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त विद्यालय परिवार ने किया सम्मान-खाड़ी देशों में रह रहे रतलाम जिले के निवासियों की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम के नंबर जारी-कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिंह ने 06 व्‍यक्तियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया-

🔊 Listen to this रतलाम समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना …