Breaking News

एक पौधा मां के नाम’ थीम पर किया पौधारोपण

एक पौधा मां के नाम’ थीम पर किया पौधारोपण

रतलाम

4/Jul/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम. वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके प्रति सरकार भी चिंतित है। विद्यालय का हर विद्यार्थी अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी रक्षा करे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसके लिए सभी लोगों को प्रेरित किया है। इसी के तहत पीएम एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना की एनसीसी की छात्राओं ने विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी के निर्देशनुसार वन विभाग के साथ “एक पौधा मां के नाम’ थीम पर पौधारोपण किया। सैलाना वन विभाग की रेंज ऑफिसर सीमा सिंह के साथ ही विद्यालय की एनसीसी अधिकारी माया मेहता ने एनसीसी कैडेट्स को पौधारोपण के महत्व को समझाते हुए कैडेटस से पौधे लगवाया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर गजराज सिंह डोडियार एवं 21 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी रतलाम के सूबेदार मेजर जयपाल सिंह ने बताया की इस वर्ष जो अत्यधिक (हीट स्ट्रोक) गर्मी के कारण जो लोगों की जान गई है। व पेड़ पौधों की कमी के कारण हुआ है। अतः हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनाना है। कार्यक्रम में वनरक्षक राकेश डिंडोर, शिव प्रताप सिंह शक्तावत, रमेश चंद्र पन्नू ,पप्पू सिंह देवड़ा एवं बटालियन के हवलदार सबिर खान शामिल हुए।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …