Breaking News

लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार अंतर्राजीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार अंतर्राजीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम

6/Jul/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम में लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फरार अंतर्राजीय आरोपी को स्टेशन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बतादे कि फरियादी गिरीश मेहता निवासी स्टेशन रोड रतलाम में रिपोर्ट किया कि बीते नवंबर 2023 में मोहम्मद फारूक रतलाम एक व्यक्ति के साथ फरियादी से मिला और उसने बोला की मैं फाइनेंस कंपनी खोलना चाहता हूं मुझे ऑफिस व निवास करने के लिए किराए से बिल्डिंग की रिक्वायरमेंट है। जिस पर फरियादी ने एग्रीमेंट कर बिल्डिंग किराए पर दे दी। आरोपी द्वारा लोकल एड्रेस पर नई सिम तथा महाराष्ट्र बैंक में बैंक अकाउंट खुलवाया और दैनिक भास्कर पेपर में विज्ञापन देकर गेट ग्लोबल नाम से फाइनेंस कंपनी में कर्मचारियों को इंटरव्यू लेकर भर्ती किया और उसके बाद प्लानिंग के अनुसार हाउस लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन, मॉर्टगेज लोन, एग्रीकल्चर लोन आदि के पंपलेट छपवाकर ऑफिस का पूरा सेटअप जमा कर लोन बांटने के लिए कर्मचारियों को रतलाम के आसपास रवाना कर लोन की प्रक्रिया फीस के नाम पर 40 दिन में करीब 15 लाख रुपए इकट्ठा किए। उसके अलावा मकान मालिक गिरीश मेहता से यह कहते हुए की मेरी गेट ग्लोबल फाइनेंस कंपनी का लाइसेंस आरबीआई से प्रक्रिया में है और मुझे 122 लोगों को उनकी फाइलों पर लोन वितरण करना है।आरबीआई से अप्रूवल होते ही मैं आपको पैसा रिटर्न कर दूंगा। फरियादी से 27 लाख रुपए की उधार मांगे जिस पर बिल्डिंग मालिक गिरीश मेहता ने 14 लाख रुपए नगद एवं 13 लाख रुपए गेट ग्लोबल फाइनेंस कंपनी के रतलाम स्थित महाराष्ट्र बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। वही 37 लाख रुपए की राशि आरोपी के हाथ में आते ही राशि लेकर मुंबई आरबीआई ऑफिस जाने का बात कर ऑफिस का सेटअप फर्नीचर आदि छोड़कर आरोपी फरार हो गया। वही फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध 123/2024 धारा 420 406 467 468 471 34 120 बी आईपीसी का दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसी के साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्ग दर्शन में आरोपी की पतारशि एवं गिरफ्तारी के लिए स्टेशन थाना रोड रतलाम एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी की पतरशि के प्रयास किए गए। आरोपी के धोखाधड़ी करने के तरीके का विश्लेषण किया गया। जिसमे आरोपी इंटरनेट एवं न्यूज पेपर में लोन के नाम पर विज्ञापन देता है। इसी के आधार पर पुलिस द्वारा समाचार पत्र में लोन के विज्ञापन खोजने पर संदेही के रतलाम में गेट ग्लोबल के नाम से ऑफिस खोलने के अलावा सन फाईनेंस जोधपुर राजस्थान मे ईजी फाईनेंस, भुवनेश्वर उड़ीसा में एक्सलुट शोपर्स सूरत गुजरात सर्या फाईनेंस सीकर राजस्थान, तथा बिहार, झारखंड, अहमदाबाद गुजरात आदि स्थानों पर लोन के लिए आफिस खोलने की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी द्वारा सीकर राजस्थान में लोन के लिये एक वेबसाईट भी बनवाई गई। जिस पर लोन के लिये रजिस्ट्रेशन किया जा सके। पुलिस टीम द्वारा सभी तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतरशी कर गिरफ्तार किया गया।

Check Also

कलेक्टर मिशा सिंह ने आनलाईन स्व-गणना की 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों से स्व-गणना की अपील की-सहदेव मौरे को जावरा तहसीलदार एवं पारस वैश्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सैलाना पदस्थ-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को भव्य चल समारोह-हत्या औऱ डकैती का पुलिस द्वारा 72 घंटे में खुलासा-माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी-इंदौर में समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू-अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक, यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही-सुरक्षा अभियान के तहत कुओं पर लगाए गए रेडियम स्टिकर-नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा खिलाड़ियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर दिया सशक्तिकरण का संदेश

🔊 Listen to this रतलाम जनगणना निदेशालय भारत सरकार  के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम …