रतलाम
15 /Oct /2024
रतलाम
15 /Oct /2024
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व्दारा चोरो एवं आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। बताया गया है की आशीर्वाद वेयर हाउस का टिन शेड जाली वाला व्लाक मै मैने अपने मंडी निलामी मे खरीदी हुयी रख रखी थी सुबह मुझे वेयर हाउस के मुनिम अशोक कुमार पिता रिद्धीराज जी जाति जैन निवासी सागर मोती परिसर जावरा ने फोन करके बताया की अपने वेयर हाउस से लहसुन चोरी हो गयी है वेयर हाउस मे साइड मे लगी जाली टुटी दिख रही है फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना ओ.क्षे.जावरा पर अपराध क्रमांक 604/24 धारा 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी व चोरी गये मशरूका की तलाश घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज संदिग्ध से पुछताछ एवं परिस्थितिजनक साक्ष्य के आधार पर की गयी जिसके आधार पर गठित टीम व्दारा घटना के 24 घन्टे के भीतर मुखबीर सूचना के आधार पर थाना क्षैत्र के ग्राम अरनिया पीथा मे दबीश देकर संदिग्ध 1. अमृतराम पिता मांगीलाल बागरी उम्र 25 साल निवासी अरनीया पीथा, 2.गेंदालाल पिता गोरधन बागरी उम्र 19 साल निवासी सदर, 3.गोविंद पिता रामू बागरी उम्र 26 साल निवासी सदर ,4.संतोष पिता राजु बागरी उम्र 19 साल निवासी सदर ,5.अमर उर्फ अमरु पिता गोरधन बागरी उम्र 20 साल निवासी सदर,6.विनोद पिता बंशीलाल बागरी उम्र 24 साल निवासी सदर,7.दशरथ पिता मनोहर बागरी उम्र 20 साल निवासी सदर ,8.बबलु पिता शंकर बागरी उम्र 28 साल निवासी सदर को पकड़ा गया जिनसे अपराध के सम्बन्ध मे पुछताछ की गयी जो उक्त आरोपियों व्दारा उक्त अपराध के साथ साथ थाना क्षैत्र की अन्य चोरी, नकबजनी, मन्दिर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया जिन्हे विधिवत गिरप्तार किया गया तथा उक्त अपराध मे चोरी गया मश्रुका कुल 28 कट्टे लहसुन के, घटना मे प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकल MP 43JF 6354 एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्र MP 43 ZA 5723 एवं एक बिना नम्बर की पुरानी मोटर सायकल होण्डा लीवा जप्त किये गये । एवं आऱोपिगणो के मेमोरण्डम तैयार कर पुछताछ की गयी जिनके व्दारा थाना औ.क्षेत्र.जावरा के अन्य अपराध 516/2024, अपराध क्र 538/2024, अपराध क्र 547/2024, अपराध क्र 560/2024 एवं अपराध क्रमांक 383/2024 मे चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया । जिनका पी. आऱ. प्राप्त कर पृथक से पुछताछ कर अन्य अपराधो मे चोरी गया मश्रुका बरमाद किया जावेगी ।
01. आरोपी फरार
सराहनीय कार्य : निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम,राकेश मेहरा, दिलीप खाती, रावजी डामोर, कलसिंह मण्डलोई, संजय आंजना, विष्णु चंन्द्रावत, देवीलाल चौहान, हेमन्त लिम्बोदिया, चालक महेन्द्रसिंह, मुकेश पाटीदार, दिपराजसिंह, शक्तिपाल सिंह, योगेश, रविन्द्रसिंह चौहान, रविन्द्रसिंह, चेतन राठौङ, रवि, मोहन खिंची, मनोहर, अभीजीतसिंह, सोहनलाल, कोशल्या, पुलिस टीम थाना औ.क्षेत्र.जावरा
Bharat24x7News Online: Latest News

