Breaking News

क्रीड़ा भारती के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा केन्‍द्रीय खेल मंत्री श्री मांडविया से भेंट-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मध्यप्रदेश के मंत्री चेतन्य काश्यप की सौजन्य भेंट-नगर के विभिन्न स्थानों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण 6 अतिक्रमणकर्ता दुकानदारों पर किया जुर्माना-विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय द्वारा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण-मीडिल स्कूल रामगढ में विद्यार्थियों को शासन की योजना के तहत निःशुल्क साइकिले वितरित की गई-मिलावट की शंका में ढाई क्विंटल मावा जप्त-

रतलाम,

27/Oct/2024

नई दिल्‍ली में क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने केन्‍द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्रों में  भारतीय खेलों के विकास पर चर्चा की। खेल मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्‍वस्‍त किया कि वे खेलों के विकास में क्रीड़ा भारती का हर संभव सहयोग करेंगे। पदाधिकारियों ने श्री मांडविया को खेलों के विकास में क्रीड़ा भारती के योगदान से अवगत कराया और बताया कि यह संस्‍था ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय खेलों को प्रोत्‍साहित करने का काम कर रही है। प्रतिनिधि मंडल में क्रीड़ा भारती के राष्‍ट्रीय कार्याध्‍यक्ष एवं मध्‍यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप के साथ क्रीड़ा भारती के अ. भा. संगठन मंत्री प्रसादजी महांकर, अ. भा. महामंत्री राज चौधरी और भानु सचदेवा शामिल थे।

रतलाम,

27/Oct/2024

अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने की मुहिम के तहत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अस्थाई अतिक्रमण को हटाये जाने के साथ ही संबंधितों पर जुर्माना भी किया गया । अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के तहत तहत स्पॉट फाईन टीम व यातायात पुलिस द्वारा लोकेन्द्र टॉकिज रोड, शहीद चौक, हाट की चौकी, गौशाला रोड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों को दुकान के बाहर कर रखी सामग्री हो हटाने की समझाईश देकर सामग्री को हटवाया तथा ऐसे दुकानदार जिन्होने समझाईश के बाद भी सामग्री नहीं हटाई उनकी सामग्री को जब्त कर चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही के तहत इमरान ट्रेडर्स पर 2000, रईस फर्नीचर पर 1000, पटेल वैल्डिंग पर 500, एस.एस. मेडीकेयर, अंसारी स्टील व उमर फर्नीचर पर 250-250 रूपये का जुर्माना किया गया। इस अवसर पर दल प्रभारी राजेंद्र सिंह पवार के अलावा राकेश शर्मा, कृष्णा बैरागी, सुनील बैरागी, हिमांशु टांक एवं यातायात विभाग के प्रभारी एवं उनकी टीम उपस्थित थी।

रतलाम,

27/Oct/2024

मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने राजधानी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। उन्होंने, श्री सिंह को मध्य प्रदेश में लघु उद्योगों के विकास से संबंधित जानकारी दी एवं मध्यप्रदेश को सैन्य निर्माण सामग्री की इकाइयों के लिए उपयुक्त स्थल होने से अवगत कराया।

रतलाम,

27/Oct/2024

विकासखंड आलोट के सिविल अस्पताल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीयजिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशीजनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहारनगर परिषद अध्यक्ष ममता विमल कुमार जैननगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोलंकी, दिलीप सिंह डोडिया की उपस्थिति में किया गया। विधायक डॉ. मालवीय ने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश शासन की प्राथमिकता पर है और इनके क्रियान्वयन के लिए आमजन को कोई समस्या ना होइस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र मोर्य द्वारा पब्लिक हेल्थ यूनिट के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीपीएम श्री मुकेश राठौरआशा कार्यकर्तासीएचओ एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

रतलाम,

27/Oct/2024

शासन की योजना के तहत जिले के मीडिल स्कूल रामगढ़ में विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण बद्रीलाल चौधरी, विक्रमसिंह चारेल, रमेशचंद्र खराड़ी, सुखबीरसिंह चौधरी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान 39 विद्यार्थियों को साइकले वितरित की गई।साइकिले प्राप्त होने की खुशी छात्र-छात्राओं के चेहरे पर झलक रही थी। वितरण समारोह के पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। स्वागत भाषण प्रधान अध्यापक रामचंद्र मईडा ने दिया। मीडिल स्कूल के शिक्षकगण राहुल परिहारसुनीता राठौरप्रेमलता पालीवालजगदीश पांचालभेरूसिंह राठौड़ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि शासन की योजना से विद्यार्थी साइकल प्राप्त कर अपना अध्ययन आसानी से कर पा रहे हैं। आपने कहा कि विद्यार्थी गंभीरता के साथ अध्ययन करके अपना नाम रोशन करें। कार्यक्रम को विक्रम सिंह चारेलउपसरपंच सुखबीर सिंह चौधरी एवं रमेशचंद्र खराड़ी ने भी संबोधित किया। 

रतलाम,

27/Oct/2024

कलेक्टर राजेश बाथम के  निर्देशन में जिले के खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद्य सामग्री में मिलावट के विरुद्ध अभियान सतत जारी है। अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षक द्वारा नमूने प्राप्त कर प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शनिवार को भी विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के नमूने प्राप्त किए गए। अधिकारियो द्वारा आलोट में  पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित दीपक टी स्टॉल से सेवसंजय चौक स्थित श्री बीकानेर मिष्ठान से मिठाई और रसगुल्लाबड़ोद बाईपास स्थित महाकाल ट्रेडर्स से काजू और किशमिश तथा विट्ठल मंदिर चौराहा स्थित जैन दूध डेयरी से घी और मावा के नमूने लिए गए। इसी प्रकार रतलाम शहर में कार्यवाही करते हुए घास बाजार स्थित गेलडा नमकीन भंडार से मिठाई और सेव तथा फव्वारा चौक स्थित आनंद दूध भंडार से मावा के दो नमूने लिए गए तथा मिलावट की शंका में लगभग 50 हजार रुपए मूल्य का करीब ढाई क्विटंल मावा जप्त कर रिपोर्ट आने तक मालिक अजय टाक की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। सभी खाद्य संस्थानों के मालिकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो के निर्माण संग्रहण एवम विक्रय करने के निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूने जॉच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे जहा से प्राप्त जॉच रिर्पोट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ,ज्योति बघेल और प्रीति मंडोरिया शामिलथे। आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का म.प्र. आगमन, उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पिछले 24 घंटे में उज्‍जैन जिले में औसत 4.4 मि.मी. वर्षा दर्ज, सैलाना में गौवंश हत्या प्रकरण का खुलासा, ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती …