Breaking News

विधायक डोडियार ने कृषि उपज मंडी प्रांगण का किया निरीक्षण, किसानो को रियायती दर पर मिलने वाला भोजन नहीं मिलने पर नाराजगी की व्यक्त

विधायक डोडियार ने कृषि उपज मंडी प्रांगण का किया निरीक्षण, किसानो को रियायती दर पर मिलने वाला भोजन नहीं मिलने पर नाराजगी की व्यक्त

रतलाम

7/Nov/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय 

रतलाम जिले का सैलाना नगर का कृषि उपज मंडी प्रांगण मे शासन द्वारा प्रदत्त सारी सुविधाओं का लाभ किसानो को मिलना चाहिए। यह निर्देश सैलाना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी के औचक निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव रस्सू वसुनिया को दिए। उन्होंने कहां की किसानो को प्लेटफार्म तक अपनी उपज लाने ले जाने मे सहूलियत हो सत्यापित कांटे से तौल हो। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि शासन द्वारा प्रदत केंटिंग मे मिलने वाला 5 रूपये मे गुणवत्ता पूर्ण भोजन,टेंडर की शर्तानुसार निर्धारित मीनू अनुसार मिले। इसकी नियमित अंतराल मे जांच की जाना चाहिए। उन्होंने नीलामी का निरीक्षण करने के साथ ही प्रांगण मे संचालित केंटिंन मे दोपहर बारह बजे तक किसानो को रियायती दर पर मिलने वाला भोजन नहीं मिलने पर नाराजगी भी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी केंटिंन मे नियमानुसार भोजन नहीं मिलने की शिकायते आय दिन मिल रही थी। जिस पर केंटिंग संचालन कर्ता को नोटिस भी जारी किया गया था। इस संबंध मे मंडी सचिव रस्सू वसुनिया ने कहां की नियत अंतराल मे सत्यापन किया जाता है। केंटीन मे रेट लिस्ट नहीं मिलने पर विधायक के निर्देश का पालन करेंगे।

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 900 एमएसएमई यूनिट्स को 360 करोड़ रुपये से अधिक की वितरित की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले की 247853 लाड़ली बहनों को 362651500 रूपये  अंतरित  किये, जावरा विधानसभा क्षेत्र में 9 चिकित्सकों की सौगात,2026 के दौरान 17 प्रकरणों में 44 आरोपी गिरफ्तार ₹2.83 करोड़ से अधिक का मशरूका जप्त,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु …