Breaking News

खेल चेतना मेला की तैयारियों को लेकर हुई खेल संयोजक एवं सह संयोजक की बैठक

रतलाम

06/Dec/2024

रजत जयंती वर्ष में क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित हो रहे खेल चेतना मेला की तैयारी को लेकर आयोजन समिति द्वारा खेल संयोजक एवं सहसंयोजक की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की भावना अनुसार आगामी 20 दिसंबर से शुरू होने वाले आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से सभी को अवगत कराया गया। इस वर्ष 25 वा खेल चेतना मेला आयोजित हो रहा है, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में 6000 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता होगी। इसे लेकर स्कूलों से भी संपर्क किया गया है। आयोजन से पूर्व 16 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में तकनीकी कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी 18 खेलों के संयोजक एवं उनकी टीम उपस्थित रहेगी। यदि किसी स्कूल या खिलाड़ी को खेलों के नियम या उससे जुड़ी अन्य कोई जानकारी चाहे तो वह इनसे संपर्क कर सकता है। बैठक में खेल मैदान की वस्तुस्थिति का जायजा लेकर उन्हे तैयार करने की बात भी कही। बैठक में क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, सचिव प्रघुम्न मजावदिया एवं समिति सदस्य, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा सहित सभी खेलों के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

Check Also

जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से ग्वालियर के कृषि मंथन में कृषि वैज्ञानिकों को दिया संदेश-दादर से नई दिल्‍ली एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन-30 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से आरडीए को 25 करोड़ का ऋण स्वीकृत-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जनसुनवाई में उठाया निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा अभिभावकों पर आर्थिक भार डालने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की-ग्रामीण डाक सेवक मेरे परिवार के सदस्‍य है डाक विभाग को सबसे बड़ी लाजिस्‍टि‍क शक्ति के रूप में करेंगे स्‍थापित

🔊 Listen to this सगुन आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते …