Breaking News

कलेक्टर श्री बाथम द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश

रतलाम,

07/Dec/2024

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेश बाथम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कार्यालय कलेक्टर जिला रतलाम एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम परिक्षेत्र एवं उसके बाहर 100 मीटर की परिधि में कोई भी दल संघ संगठन अथवा समूह अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर सभा धरना एवं प्रदर्शन नहीं करेगा और न ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करेगा, यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करता है तो वह भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध का दोषी होकर उसे विधि के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जाएगा। जिला दंडाधिकारी द्वारा उपरोक्त आदेश लोक प्रशांति कायम रखने किसी अप्रिय स्थिति तथा जन धन की हानि की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से आगामी दो माह तक के लिए जारी किया गया है।

Check Also

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्यवाई 1 जनवरी से 30 जून तक कुल 914 प्रकरण दर्ज, रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन, मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज, महिला आईटीआई रतलाम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जुलाई,

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन में सहायक सहायक आयुक्त, विकास …